न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है : BJP नेता राम माधव

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव (Ram Madhav) का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 3:47:40

लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है : BJP नेता राम माधव

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) जैसे तमाम नेता जहा यह दावा कर रहे है कि पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल कर लेगी वही केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव (Ram Madhav) का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के इस बयान के साथ ही इन चुनावों में पहली बार गठबंधन का मुद्दा उठा है।

राम माधव (Ram Madhav) ने ब्लूमबर्ग को दिये एक इंटरव्यू मेंकहा, ''अगर हम अपने दम पर 271 सीटें हासिल कर लेते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा''। उन्होंने कहा, 'हालांकि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा'। राम माधव ने कहा कि 'बीजेपी को उत्तर भारत के उन राज्यों में संभावित तौर पर नुकसान हो सकता है जहां 2014 में रिकॉर्ड जीत मिली थी। हालांकि दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्यों और ओडिशा व पश्चिम बंगाल में पार्टी को फायदा होगा'।

उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में लौटे तो विकास परक नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। पाकिस्तान के मुद्दे पर राम माधव ने कहा कि, 'उन्हें आतंकवाद से लड़ाई में ईमानदारी दिखानी चाहिए। मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि लोकसभा चुनाव नतीजों के तीन सप्ताह के अंदर ही एससीओ (संघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन) की समिट है। इस समिट में पीएम मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान के पास यह एक मौका है। अगर वे अगले एक महीने के अंदर कुछ ठोस कदम उठाते हैं तो रिश्तों में सुधार की संभावना है'।

भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि भारत की विदेश नीति में एक और अहम पड़ाव पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रिश्तों में मजबूती रहा। 'दोनों लोगों के बीच काफी अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते बन गए हैं'।

बेल्ट एंड रोड परियोजना के मुद्दे पर राम माधव ने कहा, 'जब तक संप्रभुता का मुद्दा हल नहीं हो जाता है, तब तक कोई समझौता नहीं किया जा सकता है'। भारत इस पर लंबे समय से आपत्ति जताता रहा है क्योंकि इसके तहत पीओके समेत पाकिस्तान में 60 बिलियन डॉलर की परियोजनाओं पर निवेश किया जा रहा है। हमारा अभी भी मानना है कि पूरे परियोजना की एकतरफा तरीके से परिकल्पना की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल