न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंचतत्व में हुए विलीन, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज यानी शुक्रवार को नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 5:31:29

पंचतत्व में हुए विलीन, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज यानी शुक्रवार को नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्‍ण्‍ाा मेनन मार्ग सेे ले जाकर बीजेपी मुख्‍यालय के केंद्रीय कक्ष में अंंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जिसके बाद यहां राजनेताओं और आम जनमानस ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोपहर दो बजे भाजपा मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक अटल जी की अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस दौरान हजारों की संख्‍या में भीड़ भाजपा मुख्‍यालय के बाहर जमा थी और अटल जी अमर रहें के नारे लगते रहे। भाजपा मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक सड़कों पर भारी संख्‍या में भीड़ मौजूद है और अटल जी की अंतिम यात्रा में लोग शामिल हो रहे हैं। भाजपा मुख्‍यालय में अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ के उमड़ने के चलते लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। इसके बावजूद उनके अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ आतुर दिखी। पीएम मोदी के साथ बीजेपी मुख्‍यालय पहुंचे भूटान के राजा जिग्‍मे खेसर नामग्‍येल वांगचुक ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अटल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्‍प चढ़ाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लालकृष्‍ण आडवाणी ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी। बीजेपी मुख्‍यालय में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित अन्‍य पार्टियों के कई नेता भी पहुंचे। अटल जी के अंतिम संस्‍कार में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार, बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली, भूटान के राजा जिग्‍मे खेसर नामग्‍येल वांगचुक और पाकिस्‍तानी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

LIVE अपडेट्स:

- पंचतत्व में विलीन हुए अटल, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि।

- मंत्रोच्चार के साथ अटल जी का अंतिम संस्कार शुरू, थोड़ी देर में पंचतत्व में होंगे विलीन।

- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अटल जी का अंतिम संस्कार शुरू।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, तीन सेना प्रमुखों ने वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजिल दी।

- अटल जी का पार्थिव शरीर अंत्येष्टि स्थल पहुंचा।

- शेफ डे मिशन के ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा, भारतीय एथलीटों द्वारा 2018 एशियन गेम्स में जीते जाने वाले सभी मेडल पूर्व पीएम वाजपेयी को समर्पित किए जाएंगे।

- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

- पूर्व पीएम की इस अंतिम यात्रा के दौरान पीएम मोदी और शाह पैदल चल रहे हैं।

- भाजपा मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

- भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने वाजपेयी को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां पीएम मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमित शाह भी मौजूद थे।

- वाजपेयी के पूर्व सहयोगी रहे सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा, मैंने उनके साथ 6 सालों तक काम किया। एक पीएम के तौर पर वह काफी सरल थे। वह हर किसी का सम्मान करते थे। उन्होंने एक बार कहा था कि वह कश्मीर मुद्दे का समाधान मानवता की सीमाओं में रहकर करेंगे ना कि संविधान की। इन शब्दों से उन्होंने कश्मीरियों का दिल जीत लिया था।

- श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरील्ला पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

- सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, यह अटल जी की खासियत थी कि उन्होंने अपने राजनीतिक और वैचारिक मतभेद होने के बावजूद कभी मानवता को नुकसान नहीं पहुंचने दिया। आज देश को इसी सिद्धांत की जरुरत है।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के सांसद संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

- भारत में मौजूद ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक अस्कविथ ने कहा, वह बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिनकी हम इज्जत करते हैं और यह भारत के लिए लबहुत बड़ी क्षति है। मैं उस ऊंची शख्सियत को यहां सम्मान देने के लिए आया हूं।

- बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा, हम उन्हें बांग्लादेश लिबरेशन वॉर के दौरान दिए गए योगदान और बांग्लादेश के लोगों का साथ देने के लिए याद कर रहे हैं। उन्हें बंगाली संगीत काफी पसंद था। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे करियर राजनयिक के रूप में दिल्ली में सेवा करने का अधिकार मिला।

- अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, मैं उनसे एक बार 2006 में मिला था। वह बहुत अच्छे वक्ता थे। भारतीय राजनीति उनकी वजह से खाली हुई जगह को कोई नहीं भर सकता है। वह हर किसी के रोल मॉडल थे और अपनी कविता, भाषण और वक्तव्य के जरिए उन्होंने बहुतों को प्रेरित किया है।

- नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार घ्यावाल, बांग्लादेश के विदेस मंत्री अबुल हसन महमूद अली, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरील्ला और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। वह उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे।

- डीएमके नेता ए राजा, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

- केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

- भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक, नेपाल के विदेश मंत्री पीके घ्यावा, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किल्ला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली और पाकिस्तान के कानून मंत्री अली जफर आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली पहुंचेगें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल