न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ

जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर कार्यालय में रविवार को स्थानीय सांसद डॉ0 मनोज राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 12:44:51

धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ

धौलपुर । जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर कार्यालय में रविवार को स्थानीय सांसद डॉ0 मनोज राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। सांसद राजोरिया, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, जिला प्रमुख डॉ0 धर्मपाल सिंह और राजाखेड़ा के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का फीता काटकर तथा उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद राजोरिया ने कहा कि धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिलावासियों को यह बड़ी सौगात दी है। इसका महत्व इसी से आंका जा सकता है कि सम्भाग मुख्यालय भरतपुर में भी यह सुुविधा नहीं है। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पहले जयपुर के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे अब लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।

अब खास तौर पर हज यात्रियों, नौकरी के लिए विदेश जाने वाले बेरोजगार युवाओं के साथ ही। पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से विदेश जाने वाले तथा अपने परिजनों से मिलने विदेश जाने वाले लोगों को भी यहॉ कार्यालय खुलने से काफी राहत मिलेगी। मैंने सांसद बनते ही विदेश मंत्री जी को इस सम्बन्ध में अनुरोध किया था। मुझे खुशी है कि मेरी बात पर विदेश मंत्री ने हर जिले में पोस्ट आफिस पासपोर्ट कार्यालय खोलने का निर्णय लिया। सांसद ने धौलपुर जिले के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, चम्बल लिफ्ट नहर, बाडी, राजाखेडा और बसेडी में कॉलेज, जिला मुख्यालय पर गल्र्स कॉलेज, लॉ कॉलेज से विकास को नया आयाम मिला है।

राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल ने बताया कि धौलपुर में शुरू हुआ यह केन्द्र राज्य का 10वॉं पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र है। केन्द्र सरकार देशभर के 1.55 लाख डाक घरों को स्मार्ट बना रही है। अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के संचालन तथा आमजन को वित्तीय समावेशन से जोडने में डाक घरों की बडी भूमिका रही है।

इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ0 धर्मपाल सिंह ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलवाने के लिए किए गये प्रयास के लिए सांसद डॉ0 मनोज राजोरिया का आभार प्रकट किया। पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा ने बताया कि कार्य के विस्तार और आमजन की सुविधा को देखते हुए प्रधान डाक घर कार्यालय छोटा महसूस हो रहा है। इसका नवीन भवन निर्माण जरूरी है।एक बालक एकलव्य नेे इस केन्द्र में पासपोर्ट के लिए प्रथम आवेदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने एकलव्य को आवेदन की रसीद सौंपी।

कार्यक्रम में डाक सेवा निदेशक दुष्यंत मुदगल, पासपोर्ट कार्यालय के प्रवर अधीक्षक विनय सक्सैना, नागवेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत