न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना संक्रमित मामलों का ताजा आंकड़ा

भारत में अब तक 112 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 13 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है। देश में अब कोरोना वायरस के 97 मामले सक्रिय हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 1:08:51

भारत में कोरोना संक्रमित मामलों का ताजा आंकड़ा

भारत में अब तक 112 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 13 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है। देश में अब कोरोना वायरस के 97 मामले सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 33 कन्फर्म मामले हैं। वहीं एहतियातन कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के 4 मरीजों में से 3 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें इटली के दो नागरिकों समेत दुबई से लौटा एक मरीज शामिल है। राजस्थान में चौथा पॉजीटिव केस स्पेन से लौटे जयपुर निवासी युवक का है। उसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। कोरोना के मरीजों को जयपुर में डॉक्टर एचआईवी (HIV) , मलेरिया और स्वाइन फ्लू की दवाइयां दे रहे हैं। पॉजीटिव मरीजों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज किया गया।

यूपी के 11 जिलों में 31 मार्च तक मॉल, सिनेमा बंद

उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि आगरा, नोएडा गाजियाबाद, लखनऊ समेत 11 जिलों में मॉल, सिनेमा, क्लब, 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 31 मार्च तक मॉल्स, मल्टीप्लेक्स बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और मॉल्स कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। दोनों जिलों के डीएम ने ये आदेश दिए हैं।

जानलेवा कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए भारत की केंद्र और राज्य सरकार सतर्क है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विदेशी श्रद्धालुओं के लिए एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि भारत आने के 28 दिन तक वैष्णों देवी के दर्शन ना करें। बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस को लेकर सफाई अभियान पर भी विशेष दिया जा रहा है।

76 हजार लोगों ने हराया कोरोना को, ठीक होकर घर लौटे

आपको बता दे, दुनिया के 134 देश आज के समय में कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। पूरी दुनिया इस वायरस से लड़ने के लिए जी जान से कोशिश कर रही है। चीन से फैले इस वायरस ने तकरीबन 160,564 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। इससे 5,962 लोगों की इससे मौत हुई है। लेकिन इस बीमारी से लड़कर स्वस्थ हो जाने वालों का प्रतिशत भी कम नहीं है। पूरी दुनिया में 75,959 लोग इस बीमारी से लड़कर बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं और अपने घर वापस जा चुके हैं। अगर मौजूदा संक्रमित केसों की बात की जाए तो दुनियाभर में अब भी 78,643 लोग इलाज करा रहे हैं। अगर सकारात्मक तौर पर देखा जाए तो करीब 72,989 लोग यानी करीब 93% को मामूली परेशानियां हो रही हैं। यानी इन्हें आइसोलेट तो किया गया है लेकिन इलाज के लिए हल्की-फुल्की दवाओं की ही आवश्यकता पड़ रही है। वहीं 5,654 लोग ही गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें ज्यादातर उम्रदराज या ऐसे लोग हैं जिन्हें पहले से ही अन्य बीमारियों ने जकड़ रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका