न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लश्कर की रेलवे स्टेशन और मंदिरों को उड़ाने की धमकी, मथुरा, बनारस समेत यूपी के कई शहरों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कृष्ण जन्मभूमि, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, हापुड़ और सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य में हाई अलर्ट कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 2:14:06

लश्कर की रेलवे स्टेशन और मंदिरों को उड़ाने की धमकी, मथुरा, बनारस समेत यूपी के कई शहरों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कृष्ण जन्मभूमि, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, हापुड़ और सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य में हाई अलर्ट कर दिया है। इस खत के जरिए छह, आठ और 10 जून को इन प्रमुख स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मंगलवार देर रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। वैसे फ़िलहाल इस की प्रामाणिकता का पता लगाया जा रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सतर्कता की दृष्टि से बम निरोधक एवं श्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। धमकी के मद्देनजर डीआईजी प्रवीण कुमार कानून व्यवस्था ने प्रदेश में सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस पत्र पर जम्मू एवं कश्मीर में एलईटी के क्षेत्रीय कमांडर मौलाना अंबू शेख के हस्ताक्षर हैं। वहीं, आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ने जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन सैन्य शिविर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। लश्कर के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने श्रीनगर में एक समाचार एजेंसी को फोन कर हमले के पीछे अपने संगठन का हाथ होने का दावा किया।

मई 2017 में भी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी। अलर्ट के बाद मंगलवार देर रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

वाराणसी एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी कर रही है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले में भी लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। लश्कर-ए-तैयबा दक्षिण एशिया के सबसे बडे़ इस्लामी आतंकवादी संगठनों में से एक है। हाफिज़ सईद ने इसकी स्थापना अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में की थी। वर्तमान में यह पाकिस्तान के लाहौर से अपनी गतिविधियां चलाता है और पाक अधिकृत कश्मीर में अनेकों आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलाता है। इस संगठन ने भारत के विरुद्ध कई बड़े हमले किये हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत