न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, सशस्त्र बल के 6 जवान शहीद, 5 घायल

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के बारूदी सुरंग में विस्फोट कर किए गए हमले में जगुआर फोर्स के छह जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jun 2018 9:11:36

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, सशस्त्र बल के 6 जवान शहीद, 5 घायल

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के बारूदी सुरंग में विस्फोट कर किए गए हमले में जगुआर फोर्स के छह जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस का विशेष बल है। पुलिस के मुताबिक झारखंड जगुआर के 112 बटालियन के जवान अभियान पर निकले थे। जब वह देर शाम बूढ़ापहाड़ से उतर रहे थे, तभी नक्सलियों ने आईडी के जरिए ब्लास्ट कर दिया।

ब्लास्ट के साथ ही नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें छह जवान शहीद हो गए। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बताया जा रहा है कि देर शाम तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी थी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं। झारखंड जगुआर फोर्स राज्य पुलिस का विशेष सुरक्षा बल है।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में तीन लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बयानार एलओएस की सदस्य बिसन्ती नेताम उर्फ जानो (25) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली पर तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि नक्सली बिसन्ती ने राज्य शासन के पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। कोंडागांव जिले में इस महीने की 23 तारीख को नक्सली डिप्टी कमांडर ने आत्मसमर्पण किया था। उसपर भी तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल