न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा नेता के साथ हुई 80 लाख की धोखाधड़ी, एक ही जमीन पर दो लोगों के साथ एग्रीमेंट

मामला 80 लाख की जमीन से जुड़ा हैं और इसमें भाजपा नेता समेत दो लोगों के साथ एक ही जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 12:18:49

भाजपा नेता के साथ हुई 80 लाख की धोखाधड़ी, एक ही जमीन पर दो लोगों के साथ एग्रीमेंट

जमीन से जुड़े कई मामले ऐसे आते हैं जहां धोखाधड़ी की बात सामने आती हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की से सामने आया हैं जो कि 80 लाख की जमीन से जुड़ा हैं और इसमें भाजपा नेता समेत दो लोगों के साथ एक ही जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी विकास कुमार और ज्वालापुर निवासी भाजपा नेता जगजीवन राम द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जमीन के कागज दिखाकर तहरीर दी गई जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।

जगजीवन राम ने आरोप लगाया कि कोर कॉलेज से जो बाईपास निकल रहा है, उसके किनारे एक जगह करीब दस बीघा जमीन है। एक व्यक्ति ने बताया था कि जमीन उसकी है और बेचना चाहता है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीन देखी और पसंद आने पर 80 लाख रुपये में सौदा हो गया। जमीन का एग्रीमेंट होने पर उन्होंने पूरी रकम दे दी। उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने की बात कही।

इस बीच उसकी मुलाकात विकास कुमार से हुई। आरोप है कि जमीन का सौदा होने पर उस व्यक्ति ने एग्रीमेंट करने के नाम पर विकास से भी एडवांस में दस लाख रुपये ले लिए। दोनों ने बताया कि वह तीन-चार दिन पहले जमीन देखने गए तो वहां निर्माण चल रहा था। पता चला कि उसने दोनों के साथ ही धोखाधड़ी की है और एक जमीन का दोनों को एग्रीमेंट कर दिया।

भाजपा नेता जगजीवनराम ने बताया कि सबसे पहले एग्रीमेंट उनके नाम है, इसलिए जमीन पर अधिकार भी उनका है। इसे लेकर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वे जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लडे़ंगे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने के साथ ही दोनों के कागजात की जांच की जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?