न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : बैंकिंग घोटाले को लेकर लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी मंगलवार को इस बैंकिंग घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 7:48:46

PNB Scam : बैंकिंग घोटाले को लेकर लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

पंजाब नेशनल बैंक को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गए हैं और इससे राजनीतिक दलों को राजनीति करने का एक बड़ा अवसर भी मिल गया है। कई पार्टियां एक-दूसरे के ऊपर इस घोटाले का दोष मढ़ रही हैं। चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी मंगलवार को इस बैंकिंग घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लालू ने प्रधानमंत्री के भाषण देने के अंदाज में ही बिना किसी के नाम लिए केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी को इस मामले में आरोपी बताते हुए ट्वीट किया, "भाइयों-बहनों, अगर आपके घर का चौकीदार अपने लुटेरों से आपके घर में ही चोरी-डकैती करवाने लगे तो उसे बदलना चाहिए कि नहीं? बोलिए बदलना चाहिए कि नहीं? बताओ मित्रों।"

लालू ने इससे पहले, सोमवार को भी पीएनबी घोटाले और पकौड़े बेचने की सलाह को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था, "पकौड़ा लोन लेकर, थपौड़ा मार मोदी विदेश भागम भाग।"

उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं। जेल जाने के पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर से संदेश भेजते रहने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा।

जेल में बंद लालू पहले भी ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन