न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : खाना खाने के लिए छांव ढूंढना मजदूरों के लिए बना जानलेवा, खदान ढहने से तीन की मौत

मजदूर खाना खाने के लिए छांव ढूंढ रहे थे तभी खदान ढह गई जिसमें चार लोग दब गए। माैके पर इकट्ठा हुए लाेगाें ने चारों मजदूराें को मलबे से निकाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 8:50:00

भीलवाड़ा : खाना खाने के लिए छांव ढूंढना मजदूरों के लिए बना जानलेवा, खदान ढहने से तीन की मौत

जिले के बिजाैलियां क्षेत्र के भूती-उदयपुरिया में एक हादसे की वजह से मंगलवार को तीन मजदूर की मौत हो गई जिसमें मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा हुआ। यहां मजदूर खाना खाने के लिए छांव ढूंढ रहे थे तभी खदान ढह गई जिसमें चार लोग दब गए। माैके पर इकट्ठा हुए लाेगाें ने चारों मजदूराें को मलबे से निकाला। इनमें से तीन की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुवालाल (28) पुत्र श्रवण गुर्जर, शिवराज ( 30) पुत्र निंबाराम मीणा और रमेश (25) पुत्र रामचंद्र मीणा के रूप में हुई है। घायल की पहचान दुर्गालाल (19) पुत्र फोरू मीणा के रूप में की गई। घटना के बाद मजदूराें के परिजनों ने एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। शाम तक भी पुलिस को शव नहीं उठाने दिए गए।

घटना भगवानपुरा क्षेत्र के भूती में स्थित एक खदान की है। यहां पत्थर झड़ाई का काम चल रहा था। इस दौरान चार मजदूर खाना खाने के लिए खदान के एक हिस्से में छाया में खड़े ट्रैक्टर के पास बैठे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे खदान के ऊपरी हिस्से से मलबा और बड़े पत्थर खिसकते हुए नीचे गिर गए। इस मलबे के नीचे चारों मजदूर दब गए। धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मांडलगढ़ डीएसपी ज्ञानेंद्रसिंह राठाैड़, बिजाैलियां एसडीएम महेश चंद्र मान, तहसीलदार शैतानसिंह आदि मौके पर पहुंच गए।

हादसे की खबर सुनकर मौके पर काफी लाेग इकट्ठा हो गए। मृतकाें के परिजन भी पहुंच गए। मृतकाें के शवाें काे बिजाैलियां अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इन लोगाें ने मृतकाें के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव नहीं ले जाने दिए। इन लोगों ने मुआवजा नहीं मिलने तक शवों को नहीं उठाने देने व पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। शाम करीब 7 बजे तक भी एसडीएम और डीएसपी दोनों पक्षों से समझाइश और वार्ता करते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती