न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RTI से खुलासा : कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में 7 मिनट में खर्च हुए 42 लाख रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक 7 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह पर कर्नाटक सरकार ने 42 लाख रुपये खर्च कर डाले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 7:57:26

RTI से खुलासा : कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में 7 मिनट में खर्च हुए 42 लाख रुपये

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में एक ही मंच पर कांग्रेस, सपा, बसपा, आप, राजद के साथ अन्य कई दलों के दिग्गज नेताओं ने विपक्षी एकता का जो ढोल पीटा था उसका खर्च आरटीआई के द्वारा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 7 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह पर कर्नाटक सरकार ने 42 लाख रुपये खर्च कर डाले।

शपथ ग्रहण में सबसे ज्यादा 8,72,485 रुपये खर्च आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर किया गया। इसी प्रकार से कमल हासन भी फाइव स्टार होटल ताज वेस्ट एंड में ही रुके और उन पर करीब 1,02,040 का खर्च आया। उधर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बिल का खर्चा करीब 2 लाख रुपए आया। अरविंद केजरीवाल ने फाइव स्टार होटल ताज वेस्ट एंड में 23 मई को सुबह 9:49 बजे चेक इन किया और 24 मई को सुबह 5:34 बजे चेकआउट किया। केजरीवाल के कर्नाटक आने के दिन से लेकर दिल्ली वापिस जाने तक खाने-पीने में 71,025 रुपये और बेवरेज के 5000 रुपये का बिल बना है। केजरीवाल के बिल का खर्चा करीब 2 लाख रुपए तक पहुंच गया।

दरअसल कर्नाटक में बीते 23 मई को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के शपथग्रहण कार्यक्रम में कुमारस्वामी ने विपक्ष के लगभग हर नेता को बुलाया था। आपको बता दें कुमारस्वामी के शपथग्रहण में 42 बड़े नेताओं को आमंत्रित किया था।

आरटीआई की रिपोर्ट के बाद राज्य की सरकार विपक्ष के निशाने पर है, ऐसे में राज्य सरकार की पूर्व लोकायुक्त जस्टिस संतोष हेगड़े ने सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि, सरकार को ऐसी बर्बादी की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

आरटीआई के मुताबिक इससे पहले 13 मई 2013 को सिद्धारमैया और 17 मई, 2018 को बीएस येदियुरप्पा के शपथग्रहण के दौरान सरकार ने मेहमानों के रुकने का खर्च नहीं उठाया था, जबकि कुमारस्वामी के शपथग्रहण में 42 बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इन सबके ठहरने और खाने-पीने पर सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया है।

शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रमुख नेताओं के खर्च का ब्योरा

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 1,02,400 रुपये खर्च हुए।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर 1,41,443 रुपये।
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन पर 1,02,400 रुपये।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर 1,02,400 रुपये।
सीपीएम नेता सीताराम येचुरी पर 64,000 रुपये।
झारखंड के पूर्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 38,400 रुपये।
झारखंड के पूर्वी मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर 45,952 रुपये।
एनसीपी नेता शरद पवार पर 64,000 रुपये।
एआइएमआइएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी पर 38,400 रुपये।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद