न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर लौटेगा 'कुल्हड़'

रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर एक बार फिर आप कुल्हड़ (Kulhad) वाली चाय (Tea) का आनंद ले सकेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Aug 2019 7:48:44

रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर लौटेगा 'कुल्हड़'

रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर एक बार फिर आप कुल्हड़ (Kulhad) वाली चाय (Tea) का आनंद ले सकेंगे। बता दे, आज से 15 साल पहले तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलवे स्टेशनों पर ‘कुल्हड़’ में चाय बेचने का ऐलान किया था। लालू का तर्क था कि इससे स्टेशनों पर गंदगी नहीं फैलेगी और कुल्हड़ बनाने वालों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। लेकिन कुल्हड़ का वज़न ज़्यादा होने की वजह से ट्रेनों में कुल्हड़ की योजना धीरे-धीरे असफल हो गई। वहीं कम कीमत और हल्के वज़न वाले प्लास्टिक और पेपर कपों ने कुल्हड़ को स्टेशनों से भी गायब कर दिया। लेकिन एक बार फिर सरकार देशभर के कुम्हारों को बेहतर रोजगार के साधन मुहैया कराने और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए देशभर के 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद दिलाने की योजना बना रही है। मध्यम लघु और सूक्ष्म उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिख कर देशभर के 100 स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय बेचने की अपील की है।

गडकरी ने कहा, 'मैंने पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर 100 रेल स्टेशनों पर कुल्हड़ को अनिवार्य करने के लिए कहा है। मैंने हवाईअड्डों और बस डिपो की चाय दुकानों पर भी इसे अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। हम कुल्हड़ के इस्तेमाल के लिए मॉल को भी प्रोत्साहित करेंगे।' गडकरी ने कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों को बाजार मिलेगा। इसके साथ ही कागज और प्लास्टिक से बने गिलासों का इस्तेमाल बंद होने से पर्यावरण को हो रहा नुकसान कम होगा।

नितिन गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की मांग बढ़ने की स्थिति में व्यापक स्तर पर कुल्हड़ के उत्पादन के लिये आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा है। खादी ग्रामोद्योग के जरिये सरकार ने पिछले साल कुम्हारों को कुल्हड़ बनाने के लिये 10,000 इलेक्ट्रिक चाक दिये। जबकि इस साल 25 हजार इलेक्ट्रिक चाक बांटने का लक्ष्य तय किया है।

रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों की दुकानों पर चाय, छाछ और लस्सी की खूब बिक्री होती है। इन्हें मिट्टी के कुल्हड़ और गिलास में बेचने से देशभर के कुम्हारों की दशा में सुधार हो सकता है और प्लास्टिक के इस्तेमाल में भारी कमी आ सकती है। इससे नया रोजगार भी पैदा होगा और लोग अपनी पुरानी परंपरा को जीवित रखेंगे।

MSME मंत्रालय ने कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत बिजली से चलने वाले चाक भी बांटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब 1000 चाक बांटे गए हैं। जिससे कुम्हार बड़े स्केल पर आसानी से मिट्टी के बर्तन बना सकेंगे। इस योजना से रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के आसपास प्लास्टिक से पैदा होने वाले प्रदूषण और कूड़े पर भी रोक लगेगी। अकेले भारतीय रेल में हर रोज़ करीब 2.5 करोड़ मुसाफ़िर सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेल में कुल्हड़ वाली चाय बेचने से चाय का सौंधापन भी वापस आएगा, स्थायी रोज़गार पैदा होगा और प्रदूषण फैलाने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल में भारी कटौती होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत