Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोझिकोड विमान हादसा / PM मोदी ने जताया दुख, केरल के CM पी. विजयन से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से फोन पर बात की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 11:30:17

कोझिकोड विमान हादसा / PM मोदी ने जताया दुख, केरल के CM पी. विजयन से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से फोन पर बात की है। उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी ली। हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम हस्तियों ने इस हादसे पर दुख जताया है। दुबई से आ रहे एयर इंडिया के विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 191 लोग सवार थे। हादसे में पायलट कैप्टन दीपक साठे समेत 16 लोगों की मौत की खबर है।

हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'कोझिकोड में हुए हादसे से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों, इसके लिए प्रार्थना। हादसे को लेकर केरल के सीएम पी. विजयन से बात की है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रभावितों को हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं।'

kozhikode plane crash news,kozhikode international airport,kozhicode airport plane crash,karipur plane crash,dubai to calicut flight crashed,news मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से भी बताया गया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारीपुर विमान हादसे को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजय से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया कि कोझिकोड और मलप्पुरम के जिला कलेक्टरों के साथ अधिकारियों की एक टीम और आईजी अशोक यादव एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे हैं।'

बता दे, कारीपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर यह हादसा शाम 7:41 बजे हुआ। प्लेन दुबई से लौट रहा था। रनवे से ओवरशूट होने के बाद प्लेन 35 फीट गहरी खाई में गिरकर दो टुकड़ों में बंट गया। न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक, मल्लापुरम के एसपी ने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पायलट, तीन महिलाएं और एक पुरुष यात्री शामिल है। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की यह फ्लाइट IX-1344 दुबई से लौट रही थी। इसमें कुल 191 लोग सवार थे। इनमें 128 पुरुष, 46 महिलाएं, 10 बच्चे और 5 क्रू मेंबर्स थे। कम से कम 40 यात्री घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले पायलट का नाम विंग कमांडर दीपक वसंत साठे बताया जा रहा है। वे पहले एयरफोर्स में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology