न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 हजार पेंशन के लिए 3 साल तक फ्रीजर में रखी मां की लाश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कोलकाता के बेहाला इलाके से पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 6:36:05

50 हजार पेंशन के लिए 3 साल तक फ्रीजर में रखी मां की लाश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कोलकाता के बेहाला इलाके से पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। एक शख्स ने पेंशन लेने के लिए अपनी मां की लाश को तीन साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के बेटे और पति को हिरासत में ले लिया है। बॉडी सड़े-गले न इसके लिए उसपर केमिकल एम्बामिंग यानी लेप भी किया गया था। हर महीने आरोपी बेटा मां के अंगूठे के निशान लेता और पेंशन निकाल लेता। पुलिस ने फ्रीजर से बॉडी बरामद की है।

kolkata,dead mothers body,freezer

क्या है पूरा मामला

राजधानी कोलकात के बेहाला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक सुब्रत मजूमदार नाम के शख्स की मां का निधन करीब तीन साल पहले ही हो गया था। लेकिन युवक ने अपने मां के शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय उसे घर में फ्रीजर में रख लिया। दरअसल महिला एक रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी थी जिसे हर महीने करीब 50 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते थे।

मृतक बीना के शरीर के जिन हिस्सों के सड़ने का डर था उन हिस्सों जैसे किडनी, लीवर इत्यादि को शरीर से अलग करके सुब्रत ने बड़े जार में रख दिया था। इस मामले में डीसी बेहला निलांजन चक्रवर्ती ने बताया कि कमरे से रखे डीप फ्रीजर से उन्होंने वृद्धा के शव को कब्जे में लिया है, पास में रखे कुछ बड़े जार भी कब्जे में लिये गये हैं। सभी को फॉरेंसिक जांच में भेजा जायेगा। पुलिस इस घटना की तह तक जाकर इसकी जांच कर रही है।

kolkata,dead mothers body,freezer

सुब्रतो मजूमदार के पड़ोसियों ने बताया कि वो काफी अजीब किस्म का है। लोगों से ज्यादा घुलता-मिलता नहीं था। पड़ोसियों से कभी बात नहीं करता था। उनके मुताबिक, वो जानते थे कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका अंतिम संस्कार किया गया था या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता