न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs RCB : चैलेंजर्स और राइडर्स के बीच दिखेगा कड़ा मुकाबला, 2 अंक के साथ प्ले-ऑफ में जगह करेंगे मजबूत

आरसीबी की टीम अभी 9 में से 6 मैच जीतकर केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। मॉर्गन की अगुआई वाली केकेआर की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 9:18:07

KKR vs RCB : चैलेंजर्स और राइडर्स के बीच दिखेगा कड़ा मुकाबला, 2 अंक के साथ प्ले-ऑफ में जगह करेंगे मजबूत

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मुकाबला अबु धाबी में खेला जाना हैं जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। दोनों टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और आज जीत पाकर प्ले-ऑफ में जगह मजबूत करना चाहेगी। आरसीबी की टीम अभी 9 में से 6 मैच जीतकर केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। मॉर्गन की अगुआई वाली केकेआर की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 82 रन से हराया था। शारजाह में खेले गए मैच में आरसीबी ने 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर 119 रन ही बना सकी थी।

बेंगलुरु की ताकत

आरसीबी के टॉप-4 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टीम के लिए अब तक 9-9 मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 347 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना और वाशिंगटन सुंदर कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। अब तक चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं।

कोलकाता के लिए फ्लॉप बल्लेबाजी बड़ी टेंशन

केकेआर की टीम में शुभमन गिल और कप्तान इयोन मॉर्गन के अलावा कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यह टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है। गिल ने टीम के लिए 9 मैच में सबसे ज्यादा 311 और मोर्गन ने 248 रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (141) और नीतीश राणा (184) अब तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। टीम की बॉलिंग भी कमाल नहीं दिखा पा रही। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 7-7 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद आंद्रे रसेल का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 8.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मौसम और पिच रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अबु धाबी में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। अबु धाबी में पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 54% रहा है।

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, बेंगलुरु को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी।

कोलकाता का सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.40% है। केकेआर ने अब तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 97 जीते और 90 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 48.11% है। आरसीबी ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 90 जीते और 96 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका