न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs MI : कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित

टॉस कोलकाता ने जीता और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया अर्थात कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का चुनाव किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 7:29:01

KKR vs MI : कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित

आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 5वां मैच खेला जाना हैं। यह मैच दुबई में होने जा रहा हैं। टॉस कोलकाता ने जीता और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया अर्थात कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का चुनाव किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला हैं क्योंकि दोनों टीम में कमाल के गेंदबाज तो धुंआधार बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता, वहीं केकेआर 2 बार (2014, 2012) चैम्पियन बनी।

पिछले 10 मुकाबलों की बात करें, तो केकेआर सिर्फ एक ही बार मुंबई से जीत पाई है। मुंबई की टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो एक टीम के खिलाफ 20+ मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई और केकेआर के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 19 मैच जीते, जबकि 6 में उसे हार मिली है। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 57.44%, यह केकेआर से ज्यादा

लीग में मुंबई इंडियंस 188 में से 109 मैच जीत के साथ टॉप पर काबिज है। टीम का सक्सेस रेट 57.44% है। मुंबई ने अब तक 79 मैच ही हारे हैं। वहीं, केकेआर ने अब तक 178 में से 92 मैच जीते और 86 मुकाबले हारे हैं। टीम का सक्सेस रेट 52.52% रहा है।

केकेआर के लिए कार्तिक, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स

कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। हालांकि पिछले दिनों सीपीएल में रसेल ज्यादा गेंदबाजी करते नहीं दिखे। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है। टीम में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर पैट कमिंस भी हैं। केकेआर ने इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को 15.50 करोड़ में खरीदा है। इस कारण फ्रेंचाइजी को इनसे भी पूरी उम्मीदें होंगी।

मुंबई को इस सीजन की पहली जीत दिलाने का दारोमदार रोहित, हार्दिक और पोलार्ड पर

मुंबई को सीजन की पहली जीत दिलाने का दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड पर रहेगा। सूर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी मिडिल ऑर्डर में फिर नजर आ सकते हैं। वहीं, बॉलिंग डिपार्टमेंट जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड और जेम्स पैटिंसन पर निर्भर रहेगा। मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा 15 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती