न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs KKR : पंजाब को मिला 165 रन का लक्ष्य, आज जबरदस्त बोला दिनेश कार्तिक का बल्ला

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पंजाब को 165 रन का लक्ष्य दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 5:39:06

KXIP vs KKR : पंजाब को मिला 165 रन का लक्ष्य, आज जबरदस्त बोला दिनेश कार्तिक का बल्ला

आईपीएल के 13वें सीजन का 24वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच खेला जा रहा हैं। इसमें कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पंजाब को 165 रन का लक्ष्य दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे दिनेश कार्तिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 रन बनाए। शुभमन गिल ने 57 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप हुई। अब अंकतालिका में आखिरी पायदान पर चल रही किंग्स इलेवन पंजाब जीत के लिए लड़ाई लड़ेगी।

पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी इस मैच में सिर्फ 4 रन ही बना सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। इसके बाद नीतीश राणा 2 रन बनाकर रन आउट हुए। केकेआर ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन ही बना सकी। पावर-प्ले में यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ दुबई में 3 विकेट पर 23 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी में 3 विकेट पर 31 रन बनाए थे।

शमी के आईपीएल में 50 विकेट पूरे

राहुल को बोल्ड करने के साथ ही पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 50 विकेट पूरे किए। शमी ने 58 मैचों की 56 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी टॉप-5 में हैं।

मॉर्गन के आईपीएल में 1000 रन पूरे

केकेआर के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन इयोन मॉर्गन ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। मॉर्गन ने 58 मैच की 51 पारियों में 1021 रन बनाए। मॉर्गन ने लीग में 23 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 66 रन है।

सीजन में अब तक 21 रन आउट

आईपीएल के इस सीजन में अब तक 21 बल्लेबाज रन आउट हो चुके हैं। इसमें से 5 रन आउट किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने किए हैं। इसमें से 7 रन आउट पवार-प्ले के दौरान हुए। पावर-प्ले के दौरान रन आउट होने वाले प्लेयर्स में शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुर्यकुमार यादव, फाफ डुप्लेसिस, मयंक अग्रवाल, श्रेयर अय्यर और नीतीश राणा शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप