न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IL&FS घोटाला : ED दफ्तर में राज ठाकरे, MNS के विरोध के बाद दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

कोहिनूर इमारत मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। राज ठाकरे अपने बेटे अमित और बेटी उर्वशी के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 1:22:29

IL&FS घोटाला : ED दफ्तर में राज ठाकरे, MNS के विरोध के बाद दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

कोहिनूर इमारत मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। राज ठाकरे अपने बेटे अमित और बेटी उर्वशी के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। ऑफिस में अधिकारी राज के साथ घंटेभर से ज्यादा समय से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल ईडी के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां धारा 144 लगा दी गई है। कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में IL&FS द्वारा 450 करोड़ रूपये की इक्विटी निवेश और ऋण से जुड़ी कथित अनियमियतताओं की जांच के सिलसिले में ईडी ने राज ठाकरे को नोटिस जारी किया है।

ईडी ने रविवार को राज ठाकरे और उनके पूर्व कारोबारी सहयोगी रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी के साथ ही एक अन्य कारोबारी सहयोगी को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी।

राज ठाकरे की पेशी से पहले आज मुंबई पुलिस ने ऐहितिहातन तौर पर मनसे के बड़े पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है। मनसे कार्यकर्ताओ का आरोप है कि रात भर घर के बाहर पुलिस खड़े रही और फोन करती रही। यह मानसिक प्रताड़ना है। बताया जा रहा है कि ईडी ऑफिस के आस पास चारों तरफ पुलिस की बैरिकेटिंग की गई है। मनसे के विरोध को देखते हुए मुंबई के हर बड़े चौराहे और प्रमुख सड़कों पर पुलिस मौजूद है। किसी विपरित परिस्थिती के लिए पुलिस तैनात है। हेलमेट, लाठी कवर के साथ सिपाही सड़कों पर मौजूद हैं।

समन पर कार्यकर्ता ने की खुदकुशी

इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेताओं के राज ठाकरे के आवास पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मनसे नेता बाला नंदगांवकर राज ठाकरे के आवास पहुंच गए हैं। एमएनएस नेता संदीप देशपांडे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान संदीप देशपांडे ने दावा किया कि उन्हें कार्रवाई के बारे में सूचना नहीं दी गई थी।

उधर, राज ठाकरे को समन दिए जाने से क्षुब्ध पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। राज ठाकरे ने मंगलवार को ही सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत अपील की थी और कहा था कि वह हर कीमत पर शांत रहें।

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भेजे गए सम्मन का सम्मान करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील भी की। इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ठाकरे ने सभी मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हस्ताक्षरित बयान में कहा कि मार्च-2006 में पार्टी की स्थापना के बाद से उनके और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनगिनत मामले दर्ज किए गए हैं।

उद्धव ठाकरे समर्थन में उतरे

नोटिस के बाद राज के चचेरे भाई और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उनके समर्थन में उतर आए। ईडी ने एक मामले की जांच के सिलसिले में राज ठाकरे को समन जारी करते हुए गुरुवार को पेश होने को कहा। उद्धव ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से यह कहते हुए अपना परोक्ष समर्थन जाहिर किया कि ईडी की ओर से उनसे (राज ठाकरे से) पूछताछ में कुछ भी नहीं निकलेगा। उद्धव ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ईडी की उनसे (राज ठाकरे) कल की जाने वाली पूछताछ से कोई नतीजा निकलेगा।'

बता दे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी, राज ठाकरे और राज के करीबी सहयोगी और बिल्डर राजन शिरोडकर ने बंद हो गई कोहिनूर मिल की भूमि खरीदने और उसे (भूमि को) विकिसत करने के लिए इस कंपनी की स्थापना की थी। राज कथित तौर पर 2008 में इस कंपनी से बाहर निकल गये थे। उन्मेश से 19 अगस्त से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत