न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों के बहाने फिर एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल-केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना

किसानों के बहाने एक बार फिर विपक्ष ने अपनी ताकत दिखाई है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर लाल टोपी पहने और लाल झंडा लिए किसानों ने 'अयोध्या नहीं, कर्ज माफी चाहिए' जैसे नारे लगाते दिखे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 5:51:02

किसानों के बहाने फिर एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल-केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एक बार फिर से देशभर के किसान संसद मार्च करेंगे। कर्जमाफी को लेकर दिल्‍ली की सड़कों पर उतरे किसानों को सभी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। एक ओर नाराज किसान जहां कर्ज माफी और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में बढ़ोतरी को लेकर रामलीला मैदान में इकट्ठा हो चुके हैं, वहीं किसानों के बहाने एक बार फिर विपक्ष ने अपनी ताकत दिखाई है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर लाल टोपी पहने और लाल झंडा लिए किसानों ने 'अयोध्या नहीं, कर्ज माफी चाहिए' जैसे नारे लगाते दिखे।

किसान सरकार से कोई तोहफा कोई फ्री गिफ्ट नहीं मांग रहा : दोपहर बाद रामलीला मैदान पर पहुंचे कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश का किसान सरकार से कोई तोहफा कोई फ्री गिफ्ट नहीं मांग रहा है, बल्कि अपना हक मांग रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खोखले वादे कर रहे हैं। सरकार बदलनी पड़े तो बदलिए, पीएम बदलना पड़े तो बदलिए। किसान अब अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

पांच महीने बाकी हैं : किसानों के समर्थन में रामलीला मैदान पहुंचे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी पांच महीने बाकी हैं, मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे, वर्ना 2019 में आप किसानों का गुस्‍सा नहीं झेल पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहता हूं कि वह जल्‍द से जल्‍द किसानों की हर मांग को मानें।

सिर्फ राम मंदिर का मुद्दा है : सीपीआई (एम) प्रमुख सीताराम येचुरी ने किसान मार्च को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी, मोदी और आरएसएस के पास सिर्फ राम मंदिर का मुद्दा है। जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, उन्होंने 'राम-राम' चिल्लाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है किकर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 'अन्नदाता' दिल्ली की सड़कों पर उतर आए हैं। शीतकालीन सत्र के ठीक पहले संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हजारों किसानों ने शुक्रवार मेगा रैली कर रहे हैं। 'किसान मुक्ति मार्च' के बैनर तले हजारों किसान रामलीला मैदान से संसद मार्ग पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें संसद भवन की ओर जाने से रोक दिया। संसद के आसपास करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसानों को वापस लौटने के लिए कहा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन