न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज माफी के लिए सड़कों पर किसान, तमिलनाडु से आए किसानों ने आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ी के साथ प्रदर्शन किया

शीतकालीन सत्र के ठीक पहले संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हजारों किसानों ने शुक्रवार मेगा रैली कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 12:14:05

कर्ज माफी के लिए सड़कों पर किसान, तमिलनाडु से आए किसानों ने आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ी के साथ प्रदर्शन किया

सिर्फ दो मांगों को लेकर विभिन्न राज्यों के किसान दिल्ली की सड़कों पर उतर आए हैं। शीतकालीन सत्र के ठीक पहले संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हजारों किसानों ने शुक्रवार मेगा रैली कर रहे हैं। 'किसान मुक्ति मार्च' के बैनर तले हजारों किसान रामलीला मैदान से संसद भवन की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों का मार्च इस वक्त बाराखंबा के पास पहुंच चुका है जो जंतर-मंतर से काफी पास है। वे पूर्ण कर्ज माफी के साथ फसल की लागत का डेढ़ गुना मुनाफा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उधर दिल्ली पुलिस ने किसानों को लुटियन की नई दिल्ली में आने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन खबर है कि बाद में इसे लेकर सहमति बन गई है। अब किसान नई दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। मार्च के दौरान उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों की सरकार से मांग है कि उन्हें राम मंदिर नहीं चाहिए, कर्ज माफी चाहिए।

किसानों के संसद मार्च में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुक अब्दुल्ला, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद पवार समेत कई नेता शामिल हो सकते हैं।

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार से डेरा डाले देशभर से आए हजारों किसानों ने आज भारी-भरकम सुरक्षा के बीच संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया। कर्ज राहत और उपज का उचित मूल्य देने समेत उनकी कई मांगें हैं।

kisan march updates,kisan march in delhi updates,farmers protest,farmers march,delhi,kisan rally,farmer march updates kisan kranti,delhi

किसानों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला बुधवार रात से ही शुरू हो गया था। गुरुवार रात तक रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में किसान जमा हो गए थे और अभी भी उनके पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रामलीला में ‘अयोध्या नहीं कर्ज माफी चाहिए’ जैसे नारे सुनाई दिए। मैदान सुबह साढ़े 10 बजे से भरना शुरू हो गया जब दिल्ली और हरियाणा तथा पंजाब के किसान जुटने लगे। गुरुवार को तमिलनाडु से आए किसानों ने आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर शुक्रवार को किसानों को संसद जाने से रोका गया, तो वो नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली और नई दिल्ली पुलिस जिलों में मार्च को देखते हुए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक रैंक तक के लगभग 850 पुलिसकर्मियों को मध्य जिले में तैनात किया गया है। उनके अलावा 12 पुलिस कंपनियां होंगी जिनमें से दो कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी। प्रत्येक कंपनी में 75-80 पुलिसकर्मी हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार का किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी सरकार बिना उसके समर्थन के नहीं चल सकती है। गौड़ा ने कहा- बिना किसान के समर्थन के कोई सरकार नहीं चल सकती है। केन्द्र की सरकार को उनकी मागें को सुननी चाहिए। इस देश का किसान समझदार है और उन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत