Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

26 जनवरी Tractor Rally: टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर 20000 ट्रैक्टर पहुंचे

26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर रैली निकाल सकेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 9:33:13

26 जनवरी Tractor Rally: टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर 20000 ट्रैक्टर पहुंचे

किसान संगठनों और दिल्ली पुलिस के बीच 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड पर सहमति बनने के बाद सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर तैयारियां जोरों पर हैं। 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर रैली निकाल सकेंगे। सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है। टीकरी बार्डर से 63 किलोमीटर, सिंघु बार्डर से 62 किलोमीटर और गाजीपुर बार्डर से 46 किलोमीटर का ट्रैक्टर रैली का रुट तय किया गया है। तीनों बार्डरों से परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट दिल्ली में होगा। उक्त इलाके दिल्ली की सीमा से सटे हैं। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। पलवल और शाहजहांपुर सीमा पर बैठे किसानों को उस रूट से दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। यहां बैठे किसान बदरपुर बॉर्डर से होकर आश्रम तक आना चाहते हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि अगर वे परेड में शामिल होना चाहते हैं तो तय रूट से ही आएं। खबर है कि रविवार की रात तक टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर करीब 20000 ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं। किसान नेताओं का दावा है कि 26 जनवरी की सुबह तक एक लाख ट्रैक्टर आ जाएंगे।
बता दे, परेड में शामिल होने के लिए कई राज्यों से ट्रैक्टर लेकर किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस के मुताबिक, टीकरी बार्डर पर अभी तक करीब आठ हजार, ¨सघु पर पांच हजार और गाजीपुर बार्डर पर एक हजार ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं।

टीकरी बॉर्डर पर सीमेंट के बैरिकेड्स और लोहे के बड़े कंटेनरों को हटाया गया

रविवार की शाम को रूट पर सहमति बनने के बाद दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ आने वाली सड़क पर एक साइड से बैरिकेडिंग हटा दी है। आंदोलन स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे सीमेंट के बैरिकेड्स और लोहे के बड़े कंटेनरों को हटाकर सड़क खाली कर दी गई है। साथ ही तय रूट पर दिल्ली पुलिस और CRPF के जवानों ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। परेड में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर टीकरी बॉर्डर से ही दिल्ली में आएंगे। इसीलिए यहां व्यवस्था सबसे ज्यादा चाक-चौबंद है। पुलिस ने शर्त रखी है कि एक ट्रैक्टर पर तीन से ज्यादा लोग नहीं बैठेंगे। दूसरी चीजें तय करने के लिए किसान संगठन और पुलिस सोमवार को भी बाचतीत करेंगे। ट्रैफिक एडवायजरी जारी

उधर, हरियाणा पुलिस ने किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है। हरियाणा पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह ट्रैक्टर यात्रा के मद्देनजर करनाल से दिल्ली और रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने से 2 दिन तक परहेज करें। इन मार्गों के जरिये दिल्‍ली जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा पुलिस की तरफ से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर यात्रियों को 25 से 27 जनवरी 2021 तक करनाल से दिल्ली और रोहतक से दिल्ली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यातायात संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कुंडली, असौधा और बादली में इंटरचेंजेज पर आवागमन सुलभ नहीं होगा। इसलिए सभी यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए 25 से 27 जनवरी 2021 तक इन मार्गों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका