न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KXIP : मार्श और भुवनेश्वर की चोट ने बिगाड़ा सनराइजर्स का बैलेंस, पंजाब की गेंदबाजी रही निराशाजनक

दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो हैदराबाद ने 3 और पंजाब की टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 11:48:44

SRH vs KXIP : मार्श और भुवनेश्वर की चोट ने बिगाड़ा सनराइजर्स का बैलेंस, पंजाब की गेंदबाजी रही निराशाजनक

आज दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीम मुश्किलों का सामना कर रही हैं और जीत की दरकार हैं। जहां पंजाब के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। वहीँ मार्श और भुवनेश्वर की चोट के चलते वे सीजन से बाहर हो चुके हैं जिससे सनराइजर्स का बैलेंस बिगड़ सा गया हैं। हैदराबाद ने सीजन में अब तक 2 मैच ही जीते हैं। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो हैदराबाद ने 3 और पंजाब की टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए 2 मुकाबलों में दोनों ने 1-1 मैच जीते थे।

वॉर्नर और बेयरस्टो पर अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और ओपनर जॉनी बेयरस्टो पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। मनीष पांडे अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर दबाव कम करने के लिए इन तीनों बल्लेबाजों को ऊपर से रन बनाने होंगे।

हैदराबाद की बैटिंग है दमदार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसके गेंदबाज 223 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसने 178 रन का लक्ष्य देने के बावजूद दस विकेट से हार झेली। ऐसे में उसे अब सनराइजर्स का सामना करना है जिसके शीर्ष क्रम में जॉनी बेयरस्टॉ, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं। ये सभी किंग्स इलेवन के गेंदबाजों की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे। सनराइजर्स को रविवार को मुंबई इंडियंस से 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

नटराजन और राशिद पर होगा दबाव

भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में सनराइजर्स का आक्रमण कमजोर हो गया है। टी नटराजन को छोड़कर संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने रन लुटाए हैं। समद भी खर्चीले साबित हुए है और ऐसे में वॉर्नर को मुंबई के खिलाफ विलियमसन से गेंदबाजी करवानी पड़ी थी। ऐसी स्थिति में किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में नटराजन और स्पिनर राशिद खान पर काफी दबाव रहेगा। सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और वेस्टइंडीज के फैबियन एलेन को अंतिम एकादश में रखने का विकल्प है लेकिन उन्हें टीम में रखने पर विलियमसन को बाहर बैठना होगा।

राहुल और मयंक के अलावा पंजाब के बाकी बल्लेबाज नहीं चल रहे

सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल टॉप-3 में हैं। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान समेत मिडिल ऑर्डर बैट्समैन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

केएल राहुल को चिंता दे रही हैं ये बातें

कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं तथा उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है जबकि मयंक अग्रवाल एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। इन दोनों ने अब तक बल्लेबाजी में मुख्य जिम्मेदारी निभायी है। निकोलस पूरन भी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अब तक नहीं चल पाए हैं। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद किंग्स इलेवन को अपनी निराशाजनक गेंदबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद शमी को छोड़कर उसका कोई भी अन्य गेंदबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

डेथ ओवर में पंजाब की गेंदबाजी कमजोर

पंजाब के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में तो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम को बड़ा स्कोर डिफेंड करने से नहीं रोक पा रही है। मोहम्मद शमी ने 5 मैचों में 8 और शेल्डन कॉटरेल ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। रवि बिश्नोई ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी प्रभावित किया है।

पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप