न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का चुनाव, करो या मरो का है मुकाबला

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। स्मिथ ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 7:24:33

KXIP Vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का चुनाव, करो या मरो का है मुकाबला

आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 50वां मैच खेला जाना हैं। कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला हैं। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। स्मिथ ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। अंकित राजपूत की जगह वरुण एरॉन को मौका मिला। पंजाब टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
लगातार पांच जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब जीत के इस अभियान को कायम रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला होगा। यदि स्मिथ की टीम यह मैच हारती है, तो उनके लिए प्ले-ऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे और वह चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

पंजाब के खिलाफ दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पंजाब के खिलाफ ही राजस्थान ने IPL का सबसे टारगेट चेज किया था। शारजाह में खेले गए सीजन के 9वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत राजस्थान ने 3 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया था।

पॉइंट्स टेबल में पंजाब चौथे और राजस्थान 7वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50-12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा

घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा। मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरूआत करके नाबाद 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुवाई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है।

राहुल-मयंक पंजाब के टॉप स्कोरर

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और उनके साथी ओपनर मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 595 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल ने सीजन में अब तक 398 रन बनाए हैं। दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शतक भी जड़ चुके हैं।

सैमसन-स्मिथ पर रहेगा दारोमदार

राजस्थान की बल्लेबाजी का दारोमदार संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ पर रहेगा। सैमसन ने सीजन में 326 और स्मिथ ने 276 रन बनाए हैं। पिछले मैच में शतक लगाने वाले बेन स्टोक्स का फॉर्म में आना राजस्थान के लिए अच्छा संकेत है।

शमी के नाम 20 विकेट

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीजन में अब तक 20 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा (23) और दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (20) हैं।

रॉयल्स के हौसले भी बुलंद

दूसरी ओर शीर्ष पर काबिज मुंबई को हराने के बाद रॉयल्स के हौसले भी बुलंद है। बेन स्टोक्स फार्म में लौट आए हैं, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को अखर रहा होगा। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है। आर्चर ने 12 मैचों में 6.71 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिला है ।

आर्चर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी

राजस्थान के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर रहेगी। आर्चर ने सीजन में अब तक 17 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में भी आर्चर सबसे आगे हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 147 डॉट बॉल फेंकी हैं।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 159 मैच खेले, जिसमें 80 जीते और 77 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही पंजाब ने अब तक 188 में से 88 मैच जीते और 100 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.63% और पंजाब का 46.27% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत