न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs MI : पंजाब को मिली लगातार दूसरी हार, मुंबई इंडियंस ने एकतरफा 48 रन से जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को एकतरफा हार दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 7:50:38

KXIP vs MI : पंजाब को मिली लगातार दूसरी हार, मुंबई इंडियंस ने एकतरफा 48 रन से जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को एकतरफा हार दी हैं। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पंजाब की टीम 143 रन ही बना सकीं और 48 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीँ हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड ने अंत के तीन ओवर में 62 रन बनाकर मुंबई इंडियंस का विशाल स्कोर बनाया. इसी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। टूर्नामेंट में यह राहुल की टीम की चार मैच में तीसरी हार जबकि मुंबई पलटन की चार मैच में दूसरी जीत थी।
केएल राहुल और पूरन भी चलते बने

करिश्माई फॉर्म में चल रहे केएल राहुल से उम्मीद थी कि वह टीम को आगे तक ले जाएंगे, लेकिन युवा स्पिनर राहुल चाहर ने पंजाब के कप्तान को क्लीन बोल्ड करते हुए फैन्स के सपनों पर पानी फेर दिया। राहुल 19 गेंदों में 17 रन बनाकर लौटे। हालांकि, निकोलस पूरन ने यहां से मोर्चा संभाला। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए टीम को 100 रन के पार ले गए, लेकिन वह पैटिंसन को कट लगाने के चक्कर में विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रन बनाए।

बुमराह, पैटिंसन और चाहर छाए

इसके बाद ग्लेन मैकसवेल (11) को राहुल चाहर, जबकि जेम्स नीशम (7) को जसप्रीत बुमराह ने आउट करते हुए मुंबई को मैच में हावी कर दिया। रही सही उम्मीद भी सरफराज खान (7) के आउट होते ही खत्म हो गई। कृष्णप्पा गौतम ने आखिरी में 13 गेंदों में 22 रन जरूर बनाए, लेकिन पहाड़ सीरीखे लक्ष्य को भेद नहीं पाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए

इससे पहले मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई। पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए

मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 89 रन बटोरे। पिछले मैच में भी मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया था। इससे पहले आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवरों में 112 रन बनाए थे। वहीं 2019 में भी बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवर में 91 रन जोड़े थे।

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले रोहित तीसरे खिलाड़ी

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। इस मैच में 2 रन बनाते ही रोहित ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित से पहले दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। वहीं, रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।

रोहित ने रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की

रोहित शर्मा ने IPL में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना की बराबरी की। दोनों ने लीग में 38-38 फिफ्टी लगाईं हैं। हालांकि रैना इस बार लीग का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (44) के नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें