न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आज होगा विराट सेना और पंजाब के शेरों का आमना-सामना, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज गुरुवार को आईपीएल का 6ठां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 8:49:40

IPL 2020 : आज होगा विराट सेना और पंजाब के शेरों का आमना-सामना, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज गुरुवार को आईपीएल का 6ठां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। शुरूआती मैच में 'शॉर्ट रन' के विवाद से आहत पंजाब की टीम अपनी जीत में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीँ दूसरी ओर 10 रन की जीत से शुरुआत करने वाली बेंगलोर की टीम पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। KXIP की कप्तानी के. एल. राहुल तो RCB की कमान कोहली के हाथ में हैं। दोनों ही टीम मजबूत स्थिति में हैं, तो आइये जानते हैं कौनसी टीम किस पर भारी पड़ सकती हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की स्थिति

देवदत्त पडीक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपना आईपीएल करियर शुरू किया और फिर सभी की निगाहें उन पर लगी होंगी जबकि एबी डीविलियर्स भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाने के बाद उसी लय को जारी रखना चाहेंगे। सोमवार की रात को कोहली और आरोन फिंच दोनों अच्छी फॉर्म में थे और वे क्रीज पर और समय बिताने के लिए बेताब होंगे। आरसीबी की गेंदबाजी के लिए हमेशा की तरह युजवेंद्र चहल अहम होंगे। सोमवार को मिली जीत में यह लेग स्पिनर काफी अहम रहा था। अब तक फिट न हो सके दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे।

उमेश यादव का आईपीएल में रन लुटाना जारी रहा था ओर पहले मैच में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। यह देखना होगा कि टीम इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को मध्यक्रम में किस तरह से फिट कर पाती है। फिलिप को विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शुरूआत करने के लिए चुना गया है तो अली अंतिम एकादश में सिर्फ डेल स्टेन की जगह ही आ सकते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब की मजबूती

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मंयक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन निराश थे कि वह अपनी टीम को जीत के लिए जरूरी महज एक रन नहीं दिला सके। राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन के भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है क्योंकि इन सभी में किसी भी विपक्षी टीम से मैच छीनने की काबिलियत है। बिग हिटर क्रिस गेल वापसी कर सकते हैं और बल्लेबाजी ऑलराउंडर जिमी नीशाम को भी मौका दिया जा सकता है। पंजाब की गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी ने टीम के शुरूआती मुकाबले में अपनी उपयोगिता साबित की थी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रभावित किया था और वे मैच में और आत्मविश्वास से भरे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका