न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : 5 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, कोई भी वकील नहीं करेगा आरोपी की पैरवी

एक युवक ने 5 साल की मासूम का अपहरण कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अपहरण के करीब तीन घंटे बाद मासूम गाड़ाखेड़ा गांव में एक कुएं के पास लहुलुहान स्थिति में मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 21 Feb 2021 09:57:38

झुंझुनूं : 5 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, कोई भी वकील नहीं करेगा आरोपी की पैरवी

शुक्रवार शाम हैवानियत का नजारा देखने को मिला जहां एक युवक ने 5 साल की मासूम का अपहरण कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अपहरण के करीब तीन घंटे बाद मासूम गाड़ाखेड़ा गांव में एक कुएं के पास लहुलुहान स्थिति में मिली। वहीं, करीब छह घंटे बाद रात 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को झुंझुनूं कलेक्टर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जिन्होंने परिवार से बात कर 1 लाख की आर्थिक मदद की। साथ ही एसपी मनीष त्रिपाठी मौके का मुआयना करने पहुंचे। इस घटना के बाद चिड़ावा एडवोकेट संघ ने ये फैसला लिया कि आरोपी की कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पिलानी देवरोड सड़क मार्ग पर श्योराणों की ढाणी के पास एक पांच साल की मासूम अपने 10 साल के भाई के साथ खेल रही थी। इसी बीच स्कूटी पर एक युवक वहां आया और मासूम को स्कूटी पर बैठाकर तेजी से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी बीच करीब ढाई-तीन घंटे बाद गाड़ाखेड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली की शाहपुर रोड पर एक कुएं के पास रोते हुए एक मासूम मिली है। जो खून से लथपथ है। सूचना के बाद चौकी प्रभारी शेरसिंह फोगाट मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। इस बीच लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए आरोपी कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुअा। जिनकी फुटेज पुलिस ने जुटा ली हैं। इन फुटेज में वह साफ तौर पर मासूम को ले जाता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी सुनील जयसिंहसर के नजदीक खेत में बने मकान में रहता है। वह किढ़वाना के नजदीक ढाणी से एक परिवार की स्कूटी काे ठीक कराने के लिए लेकर गया था। परिवार के मुखिया के नहीं रहने से परिवार की महिला उसके घर स्कूटी के लिए फाेन कर रही थी। जब वह घर पहुंचा ताे उस समय भी फाेन किया गया। अाराेपी ने उससे कहा कि वह अभी अाया है। स्कूटी सुबह पहुंचा देगा। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे दबाेच लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह चॉकलेट के बहाने मासूम को लेकर गया था।

मासूम बेहद गरीब परिवार से है। परिवार जसरापुर का रहने वाला है। श्योराणों की ढाणी में किसी का खेत बटाई पर ले रखा है। मासूम के सात भाई बहन हैं। जिनमें वह सबसे छोटी है। चार पांच दिन पहले ही मां ने एक और बेटे को जन्म दिया था, लेकिन उसकी मौत हो जाने से परिवार गम में डूबा हुआ था। इससे अनजान मासूम अपने भाई के साथ खेत के समीप ही खेल रही थी। इसी बीच युवक उसका अपहरण कर ले गया। शोर सुनकर आए भाई ने उसे पकड़ने की खूब कोशिश की। वह स्कूटी के पीछे भी दौड़ा और पत्थर भी फेंके, लेकिन कुछ नहीं कर पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी