न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खेलो इंडिया' कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि एक मिशन है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रथम 'खेलो इंडिया स्कूल गेम्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि अन्य कामों की तरह खेल भी हमारी प्राथमिकता की लिस्ट में आने चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 2:56:18

'खेलो इंडिया' कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि एक मिशन है : पीएम मोदी

'खेलें भी खिलें भी' के सकंल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रथम 'खेलो इंडिया स्कूल गेम्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि अन्य कामों की तरह खेल भी हमारी प्राथमिकता की लिस्ट में आने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 'खेलो इंडिया' कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि एक मिशन है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज खेलों की दुनिया में भी भारत का एक अलग मुकाम है। खेल एक सुंदर और मजबूत भविष्य बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कामों की तरह जीवन में खेल भी प्राथमिकता की लिस्ट में शामिल होने चाहिए। मां-बाप को भी बच्चों के करियर में खेल के महत्व का एहसास होना चाहिए। खेल जीवन के विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। उन्होंने कहा कि काम निपटाने के बाद बचे समय में आओ चलो कुछ खेल लेते हैं कि जगह आओ खेलें भी खिलें भी के संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इसके लिए देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत संरचना का निर्माण किया जाएगा, ताकि भारत खेलों में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में, खेल जीवन विकास का महत्वपूर्ण पहलू है, यह भाव आना चाहिए। सवा सौ करोड़ के देश में 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। दुनिया के हर मंच में भारत ही भारत नजर आना चाहिए। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर ही भारत विश्व में उच्चतम शिखर पर पहुंचेगा, और ये हो कर रहेगा। ।

khelo india school games,khelo india,pm modi,rajyavardhan singh rathore

हर साल 1000 खिलाड़ियों का चयन

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि खेल मंत्रालय हर साल 1 हजार खिलाड़ियों का चयन करेगा और उन्हें 8 साल तक लगातार तराशने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी उन्हें भविष्य के चैम्पियन के रूप में विकसित करने में सहायता प्रदान की जाएगी। एक उच्च स्तरीय समिति युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करेगी और उन्हें आठ सालों तक पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

8 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

'खेलो इंडिया' का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में किया जाएगा। 17 वर्ष से कम उम्र के युवा 16 खेलों तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन से भारत की युवा खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी और इससे देश की खेल शक्ति का भी पता चलेगा।

6000 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

इस आयोजन के पहले संस्करण में लगभग 6000 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता से चुनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आठ साल तक हर साल पांच-पांच लाख रुपये की स्कालरशिप मिलेगी, जो 1000 उदीयमान खिलाड़ियों के लिए तय की गई है। हर साल नए खिलाड़ियों को खेलों इंडिया के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। खेलो इंडिया का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तरह होगा, ताकि खिलाड़ियों और विभिन्न हितधारकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत