न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का खौफ, प्रेग्नेंट महिला को 3 अस्पतालों ने लौटाया, गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की हुई मौत

केरल में अस्पतालों की लापरवाही का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां, मेडिकल सुविधाएं समय पर नहीं मिलने के कारण महिला के गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 1:49:53

कोरोना का खौफ, प्रेग्नेंट महिला को 3 अस्पतालों ने लौटाया, गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की हुई मौत

केरल में अस्पतालों की लापरवाही का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां, मेडिकल सुविधाएं समय पर नहीं मिलने के कारण महिला के गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। मामला केरल के मल्लपुरम का है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक (Coronavirus) में एक के बाद एक तीन अस्पतालों ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया था।

महिला के पति ने एनसी शेरिफ ने अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, 20 वर्षीय पत्नी शहाला के लेबर पेन शुरू होने के बाद वह उन्हें शनिवार सुबह 4:30 बजे मंजरी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। लेकिन, वहां अस्पताल प्रशासन ने बेड नहीं होने की बात कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद दो अन्य अस्पतालों ने भी केस नहीं लिया। एनसी शेरिफ का आरोप है, 'मंजरी मेडिकल कॉलेज ने कहा कि ये कोविड अस्पताल है और बेड खाली नहीं है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पत्नी को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। मेरी पत्नी लेबर पेन में तड़प रही थी। उसे लेकर मैं एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे अस्पताल दौड़ता रहा।'

आखिर में मंजरी मेडिकल कॉलेज में ही शाम 6:30 बजे शहाला को भर्ती किया गया। रविवार शाम को सी-सेक्शन से डिलीवरी कराई गई। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी।

पत्नी कोविड पॉजिटिव पाई गई थी

शेरिफ के मुताबिक, सितंबर में उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन 15 सितंबर को उनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कुछ दिनों बाद ही उन्हें पेट में दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद 18 सितंबर को डिलीवरी के लिए डॉक्टर से पहले ही संपर्क किया गया था। शेरिफ के मुताबिक, 'शनिवार को जब पत्नी को एडमिट किया गया, तो प्राइवेट अस्पताल ने कोरोना की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया। ये टेस्ट सरकारी अस्पताल में किया गया था। प्राइवेट अस्पताल ने डिलीवरी से पहले दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा था।'

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को इस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर