न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ गैंगरेप पर पहली बार बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, कहा, - 'बच्‍ची को न्‍याय जरूर मिलेगा'

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से मंदिर में आठ दिनों तक गैंगरेप के बाद केंद्रीय मंत्री ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 4:23:25

कठुआ गैंगरेप पर पहली बार बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, कहा, - 'बच्‍ची को न्‍याय जरूर मिलेगा'

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से मंदिर में आठ दिनों तक गैंगरेप के बाद केंद्रीय मंत्री ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मनुष्य के रूप में नाकाम हो गए लेकिन उसे इंसाफ जरूर मिलेगा। वीके सिंह ने ट्वीट में एक स्क्रीन शॉट भी लगाया है। उसमें उन्होंने लिखा है, ‘इंसान और जानवर में फर्क होना चाहिए और ये है भी, लेकिन आठ साल की बच्ची के साथ जो हुआ है उससे लगता है कि इंसान होना एक गाली है। जानवर इससे कहीं अच्छे हैं। शायद ही कोई होगा जो इस घटना से भावुक ना हुआ हो।’

kathua rape,asifa,rape,gang rape,vk singh,justice for asifa

वीके सिंह ने आगे लिखा है, ‘भावनाओं को अलग रख कहना चाहता हूं कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उनका उदाहरण हमें पीढ़ी दर पीढ़ी याद रहे। एक और चीज। जो धर्म की आड़ में अपराधियों को शरण देना चाहते हैं, उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि वो भी अपराधियों की ही श्रेणी में ही गिने जाएंगे। आपका समर्थन दर्शाता है कि समय आने पर आप भी ऐसे ही अपराध करने में सक्षम है। खुद ही फैसला करें कि आप किनके प्रतिनिधि बनना चाहते हैं। अपने धर्म और देश के नाम पर ऐसा कलंक ना पोते जिसके हम ना चाहते हुए भी भागीदार बने।’ ट्वीट में आगे लिखा गया, ‘दो मिनट उस परिवार के बारे में भी सोचो जिसकी आठ साल की मासूम बेटी उनसे इस नृंशसता के साथ छीन ली गई। कम से कम मैं चाहूंगा कि कानून अपना काम करे और दोषियों को सजा दे।’

खेल और बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर किया

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा- क्या हम इस एक ऐसे देश के रूप में विश्व में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अगर आज हम लिंग, जाति, रंग और धर्म से परे जाकर इस 8 साल की बच्ची के लिए साथ खड़े नहीं हो सकते तो फिर कभी किसी चीज के लिए खड़े नहीं हो पाएंगे। इंसानियत के लिए भी नहीं। यह खबर मुझे बीमार कर रही है।

रितेश देशमुख ने कहा- एक 8 साल की बच्ची को नशीली दवाएं देकर उसका बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी अपने लिए और पुलिस हिरासत में अपने पिता की मौत के लिए न्याय मांग रही है। हमारे पास दो ही विकल्प हैं या तो आवाज उठाएं या फिर मूकदर्शक बने रहें। सही के लिए खड़े हों फिर चाहे आप अकेले ही क्यों न खड़े हों। अभिषेक बच्चन ने गैंगरेप पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की है।

इस दर्दनाक मामले में अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 8 वर्षीय बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। यदि आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत