न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ गैंगरेप: 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फरहान अख्तर ने कहा, 'अगर यह आतंक नहीं तो आप...'

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने देशभर को झकझोर के रख दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 3:51:57

कठुआ गैंगरेप: 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फरहान अख्तर ने कहा, 'अगर यह आतंक नहीं तो आप...'

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने देशभर को झकझोर के रख दिया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गांव के एक मंदिर में आठ साल की बच्ची के साथ बारी-बारी से छह लोगों ने रेप किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ रेप किया था। इस मामले पर खेल और बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर किया है।

इस दर्दनाक मामले में अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 8 वर्षीय बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। यदि आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।" फरहान अख्तर के अलावा रितेश देशमुख, सानिया मिर्जा, अभिषेक बच्चन ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है और न्याय की मांग की है। घटना पर जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है वहीं राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि गैर-जिम्मेदाराना बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा- कुछ समूहों के लोगों द्वारा कानून तोड़ने या गैर-जिम्मेदाराना बयान देने की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले पर उचित कार्रवाई करते हुए इसकी जांच चल रही है और फास्ट ट्रैक अदालत जल्द ही अपना फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि जनवरी में हुई इस घटना में पहले आरोपियों ने बच्ची को एक सप्ताह के लिए बंदी बनाया था। इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया। चार्जशीट में कहा गया है कि बच्ची के साथ रेप के बाद आरोपियों ने उसे पत्थर से कुचला ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची की मौत हो चुकी है। बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन