न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी PM इमरान खान बोले- अब भारत से बात करने का फायदा नहीं, दी युद्ध की धमकी

इमरान ने कहा कि जब दो परमाणु शक्ति संपन्न आमने-सामने होंगे तो कुछ भी हो सकता है। पाकिस्तान पीएम ने कहा कि मेरी चिंता यही है कि कश्मीर के हालात से तनाव बढ़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 2:16:40

पाकिस्तानी PM इमरान खान बोले- अब भारत से बात करने का फायदा नहीं, दी युद्ध की धमकी

कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले के बाद से ही पाकिस्तानी पीएम इमरान खान लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि अब वह भारत से बातचीत करने की अपील नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर युद्ध की धमकी दे डाली। इमरान ने कहा कि जब दो परमाणु शक्ति संपन्न आमने-सामने होंगे तो कुछ भी हो सकता है। पाकिस्तान पीएम ने कहा कि मेरी चिंता यही है कि कश्मीर के हालात से तनाव बढ़ सकता है। दोनों देशों के परमाणु शक्ति संपन्न होने की वजह से दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए कि हम किन हालात का सामना कर रहे हैं।

न्यू यॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा,'अब भारत से बात करने का कोई फायदा नहीं है। मैंने बातचीत करने की सारी कोशिशें कर लीं। दुर्भाग्य है कि अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मेरी शांति और बातचीत की सारी कोशिशों को उन्होंने तुष्टीकरण में इस्तेमाल किया।' इमरान खान ने कहा मैंने बार-बार बातचीत के लिए अनुरोध किया लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नजरअंदाज कर दिया।

इमरान खान ने कहा कि अब भारतीय अधिकारियों से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है और अब तक किए गए सारे प्रयास बेकार साबित हुए हैं। इमरान ने कहा, अब इससे ज्यादा हम कुछ और नहीं कर सकते हैं।

पीएम मोदी फासीवादी और हिंदूवादी - इमरान

इमरान खान ने एक बार फिर पीएम मोदी को फासीवादी और हिंदूवादी करार देते हुए आरोप लगाया कि वह कश्मीर की मुस्लिम बहुल आबादी का सफाया कर उसे हिंदू बहुल इलाके में तब्दील कर देना चाहते हैं।

भारत कश्मीर में चला सकता है फर्जी ऑपरेशन - इमरान

न्यू यॉर्क टाइम्स से बातचीत करते हुए इमरान खान ने प्रोपैगैंडा फैलाते हुए कहा कि भारत कश्मीर में फर्जी ऑपरेशन भी चला सकता है जिससे पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए उसे आधार मिल सके। इमरान ने कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान भी जवाब देने के लिए मजबूर होगा।

दरहसल, पठानकोट आतंकी हमले के बाद से ही भारत ने अपना रुख साफ कर दिया था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ असल में कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी। हालांकि, पाकिस्तान के पीएम इमरान कई मौकों पर बातचीत की अपील कर चुके हैं।

जब-जब हमने शांति की तरफ कदम बढ़ाये, बुरा साबित हुआ - भारतीय राजदूत

इमरान खान की आलोचना को अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने न्यू यॉर्क टाइम्स से कहा, 'हमारा यही अनुभव रहा है कि जब-जब हमने शांति की तरफ कदम आगे बढ़ाया, यह हमारे लिए बुरा साबित हुआ। हम पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और ठोस कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।'

पाकिस्तान के झूठे आरोपों को खारिज करते हुए राजदूत ने कहा कि कश्मीर में जनजीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने बताया, हालात को देखते हुए पाबंदियों में ढील दी जा रही है। स्कूल, बैंक और हॉस्पिटल खुल गए हैं। वहां पर्याप्त खाद्य भंडार है। नागरिकों की सुरक्षा के हित में सिर्फ संचार पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत