न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी-महाकाल एक्सप्रेस : शिफ्ट हुआ शिव का मंदिर, यहां मिली जगह

विवाद बढ़ने के बाद अब शिव मंदिर को पेंट्रीकार में शिफ्ट कर दिया गया है। आज ट्रेन के कमर्शियल रन के दौरान ट्रेन के स्टाफ ने पेंट्रीकार में पूजा-अर्चना की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Feb 2020 7:11:43

काशी-महाकाल एक्सप्रेस : शिफ्ट हुआ शिव का मंदिर, यहां मिली जगह

काशी-महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाई थी। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि काशी-महाकाल एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी-5 में सीट नंबर 64 पर भगवान महाकाल (शिव) का मंदिर बनाया गया है। सीट पर शिव का मंदिर बनाए जाने की बात सामने आने के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने धर्मनिरपेक्षता का हवाला देते हुए इस पर सवाल भी उठाया। ओवैसी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पीएमओ को टैग संविधान की प्रस्तावना की एक तस्वीर ट्वीट की थी।

महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें विशेष शिवलिंग की पूजा
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव का पूजन, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि 2020 : इन 8 मंत्रों से दें भगवान शिव को पुष्पांजलि
महाशिवरात्रि 2020 : इन 10 उपायों से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं

kashi mahakal express,shiva temple,lord shiva,narendra modi,news

विवाद बढ़ने के बाद अब शिव मंदिर को पेंट्रीकार में शिफ्ट कर दिया गया है। आज ट्रेन के कमर्शियल रन के दौरान ट्रेन के स्टाफ ने पेंट्रीकार में पूजा-अर्चना की। इस मामले में IRCTC का कहना है कि यह व्यवस्था केवल काशी-महाकाल एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा के लिए ही था। रेलवे की यह परियोजना सफल हो इसके लिए भगवान शिव के लिए एक सीट आरक्षित की गई थी। लेकिन अब शिव मंदिर को पेंट्रीकार में शिफ्ट कर दिया गया है।

बता दे, महाकाल एक्सप्रेस में धार्मिक यात्रियों का खास ख्याल रखा गया है। इसमें चलने वाले यात्रियों के मनोरंजन और अध्यात्मिक अहसास के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया है।

बनाए गए आकर्षक पैकेज


आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई पैकेज भी बनाए हैं। यह ट्रेन उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, इंदौर व भोपाल घूमने का मौका देगी। इनमें उज्जैन व इंदौर से आने वालों को वाराणसी, काशी, अयोध्या व प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा।

- उज्जैन-ओंकारेश्वर जाने वालों को दो रात तीन दिन के 9420 रुपये के पैकेज में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर, कालभैरव मंदिर, राममंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

kashi mahakal express,shiva temple,lord shiva,narendra modi,news

-12,450 रुपये के तीन रात व चार दिनो के पैकेज में उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर-इंदौर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें इंदौर, महेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट व शिव मंदिर को भी जोड़ा जाएगा।

-14,950 रुपये में भोपाल, सांची, भीमवेट का-उज्जैन का भ्रमण करवाया जाएगा। यह पैकेज तीन रातों व चार दिनों का होगा। वहीं लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी से उज्जैन जाने वालों के लिए दूसरे पैकेज बनाए गए हैं।

- उज्जैन या इंदौर से आने वाले यात्रियों को 6,010 रुपये के एक रात व दो दिन के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे।

- 10,050 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से दो रात, तीन दिनों के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, प्रयाग में संगम व हनुमान जी के दर्शन करवाए जाएंगे।

- उज्जैन व इंदौर से आने वालों को 14,770 रुपये में तीन रात, चार दिन के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, शृंगवेरपुर के साथ ही प्रयाग में संगम व हनुमान जी के दर्शन करवाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका