न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में भाजपा की सरकार, गुरुवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे येदियुरप्पा!

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के चलते सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 1:57:16

कर्नाटक में भाजपा की सरकार, गुरुवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे येदियुरप्पा!

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के चलते सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। जेडीएस को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद भले ही अब अंतिम फैसला राज्यपाल को लेना हो लेकिन दोनों तरफ से पुरजोर कोशिेशें की जा रही है। अब सारी नजरें राज्यपाल वजुभाई वाला पर टिक गई हैं। उन्हें फैसला करना है कि वह सरकार बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी भाजपा को आमंत्रित करें या कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को बुलाएं। भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार येद्दियुरप्पा और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और धर्मेन्द्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर ने आज राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की।

येदियुरप्पा ने किया सीएम बनने का दावा

राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने दावा किया कि वे गुरुवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमें बस उनके फैसले का इंतजार है। येदियुरप्पा को भाजपा ने बुधवार रात को विधायक दल का नेता चुना।

जेडीएस को कांग्रेस के साथ

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार बनाने की जल्दी में है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। दूसरी तरफ जेडीएस के करीब 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, ये सभी विधायक कांग्रेस के साथ गठबंधन से नाराज हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा उसके विधायकों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, यही कारण है कि पार्टी की ओर से विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं। कांग्रेस ने इग्लटन रिसॉर्ट में अपने विधायकों के लिए कमरे बुक करवाए हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने रिसॉर्ट में 120 कमरे बुक कराए गए हैं।

बीजेपी का डबल नुकसान होगा

कुमारस्वामी ने कहा ऑपरेशन कमल को भूल जाना चाहिए। बीजेपी के भी कुछ विधायक हमारे साथ आना चाहते हैं। अगर बीजेपी ने कांग्रेस या जेडीएस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की तो हम उनका डबल नुकसान करेंगे। कनार्टक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बीएस येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया। पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने यह कहा। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।”

100 करोड़ और कैबिनेट में पद का ऑफर


जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनके विधायकों को बीजेपी द्वारा 100 करोड़ और कैबिनेट में पद का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त हो। कुमारस्वामी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीजेपी की अश्वमेघ यात्रा उत्तर से शुरु हुई और उसके घोड़े को कर्नाटक में रोक लिया गया है। यह जनादेश अश्वमेघ यात्रा को रोकने को लेकर है। आज एचडी कुमारस्वामी को जद (एस) विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन