न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : सभी विपक्षी दलों को दिया न्योता, कांग्रेस की सरकार में साझेदारी पर फैसला आज

कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे भावी मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शपथग्रहण समारोह में सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 8:44:37

कर्नाटक : सभी विपक्षी दलों को दिया न्योता, कांग्रेस की सरकार में साझेदारी पर फैसला आज

कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे भावी मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शपथग्रहण समारोह में सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। राज्यपाल से सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने के बाद मीडिया से बाचतीत में कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य क्षेत्रीय नेताओं को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।'

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ,तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी चंद्रशेखर राव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुझे बधाई दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी अपना आर्शीवाद दिया है। मैंने इन सभी क्षेत्रीय नेताओं को बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है।

कुमार स्वामी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मैंने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। मुझे उम्मीद है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इस बीच, कांग्रेस के सूत्रों ने भी पार्टी अध्यक्ष राहुल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के संकेत दिए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा,कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में इस शपथ ग्रहण में समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष के शामिल होने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस की सरकार में साझेदारी पर फैसला आज

कर्नाटक में जनता दल (एस) के साथ गठबंधन सरकार बनाने जा रही कांग्रेस की रविवार को दिल्ली में सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर अहम बैठक होगी। कांग्रेस फैसला करेगी कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में उसकी साझेदारी किस प्रकार की होगी।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद रविवार की सुबह दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद वे कर्नाटक की सत्ता में साझेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी 23 मई को होने वाले शपथग्रहण समारोह से पहले इसे अंतिम रूप देना चाहती है। एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी नेता यह फैसला करेंगे कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के कुल कितने मंत्री होंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से कोई एक नेता उप मुख्यमंत्री बनेगा और इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सत्ता हिस्सेदारी फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को डिप्टी सीएम का पद और 20 मंत्रालय मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत