न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, सोमवार नहीं, बुधवार को CM पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी

जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार 23 मई को लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 May 2018 11:41:29

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, सोमवार नहीं, बुधवार को CM पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी

जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार 23 मई को लेंगे। यह जानकारी कुमारस्वामी ने ही दी है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कुमारस्वामी सोमवार को शपथ लेंगे। हालांकि, बाद में जेडीएस के प्रवक्ता दानिश अली ने भी कहा था, 'राज्यपाल ने कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है। कुमारस्वामी 23 मई बुधवार को करीब 12.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।' बता दें, कर्नाटक में शनिवार को बहुमत परीक्षण के दौरान महज 55 घंटे के लिए मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने भावुक भाषण के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण के लिए जरूरी संख्याबल न होने के बाद इस्तीफे दे दिया।

विपक्षी दलों को न्योता

- कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे भावी मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शपथग्रहण समारोह में सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। राज्यपाल से सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने के बाद मीडिया से बाचतीत में कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य क्षेत्रीय नेताओं को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।'
- उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ,तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी चंद्रशेखर राव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुझे बधाई दी है।
- बसपा प्रमुख मायावती ने भी अपना आर्शीवाद दिया है। मैंने इन सभी क्षेत्रीय नेताओं को सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है।
- कुमार स्वामी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मैंने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। मुझे उम्मीद है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इस बीच, कांग्रेस के सूत्रों ने भी पार्टी अध्यक्ष राहुल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के संकेत दिए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा,कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में इस शपथ ग्रहण में समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष के शामिल होने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस की सरकार में साझेदारी पर फैसला रविवार को

कांग्रेस रविवार को इस बारे में फैसला करेगी कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में उसकी साझेदारी किस प्रकार की होगी। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद रविवार की सुबह दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद वे कर्नाटक की सत्ता में साझेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा करेंगे।

एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी नेता यह फैसला करेंगे कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के कुल कितने मंत्री होंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से कोई एक नेता उप मुख्यमंत्री बनेगा और इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 104 सीटें जीतने वाली भाजपा शनिवार को सदन में शक्ति परीक्षण कर बहुमत साबित करे। राज्यपाल के भाजपा को न्योता देने के बाद गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। साथ ही राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय खत्म करते हुए आदेश दिया था कि आज यानि शनिवार को 4 बजे तक भाजपा पार्टी को अपना बहुमत साबित करना होगा।

हालांकि भाजपा अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही और बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता