न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक कैबिनेट : वित्त मंत्रालय रख सकते हैं कुमारस्वामी, कांग्रेस के परमेश्वर बन सकते है उप-मुख्यमंत्री : सूत्र

कर्नाटक में जनता दल (एस) के साथ गठबंधन सरकार बनाने जा रही कांग्रेस की रविवार को दिल्ली में सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर अहम बैठक होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 8:26:05

कर्नाटक कैबिनेट : वित्त मंत्रालय रख सकते हैं कुमारस्वामी, कांग्रेस के परमेश्वर बन सकते है उप-मुख्यमंत्री : सूत्र

कर्नाटक में जनता दल (एस) के साथ गठबंधन सरकार बनाने जा रही कांग्रेस की रविवार को दिल्ली में सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर अहम बैठक होगी। कांग्रेस फैसला करेगी कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में उसकी साझेदारी किस प्रकार की होगी। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद रविवार की सुबह दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद वे कर्नाटक की सत्ता में साझेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी 23 मई को होने वाले शपथग्रहण समारोह से पहले इसे अंतिम रूप देना चाहती है। एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठक में पार्टी नेता यह फैसला करेंगे कि कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के कुल कितने मंत्री होंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से कोई एक नेता उप मुख्यमंत्री बनेगा और इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सत्ता हिस्सेदारी फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को डिप्टी सीएम का पद और 20 मंत्रालय मिल सकते हैं।

गठबंधन सरकार में कुमारस्वामी मंत्रालय के आवंटन में संतुलन रखते हुए कुछ अहम पद अपनी सहयोगी कांग्रेस को भी दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर को उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि, कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा रख सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर पोर्टफोलियो पर फैसला हो चुका है। हालांकि, फिर भी इसमें कुछ जोड़ा या परिवर्तन किया जा सकता है।

ये है कर्नाटक कैबिनेट की पोर्टफोलियो जो नीचे दी गई है-

एचडी कुमारस्वामी, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय, जेडीएस

जी. परमेश्वर, उप-मुख्यमंत्री और गृह विभाग, कांग्रेस

सीएस पुत्तराजु, कृषि, जेडीएस

एच. विश्वनाथ, शिक्षा, जेडीएस

केजे जॉर्ज, बेंगलुरू डेवलपमेंट मिनिस्टर, कांग्रेस

एम. कृष्णप्पा, खेल, कांग्रेस

कृष्ण ब्यारे गौडा, इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी, कांग्रेस

एन. महेश, सोशल वेलफेयर, जेडीएस

जीटी देवगौडा, को-ऑपरेटिव्स, जेडीएस

बांदेप्पा काशेमपुर, टेक्सटाइल्स एंड एंडोमेंट्स, जेडीएस

डीसी थम्मन्ना, लेबर, जेडीएस

दिनेश गुंडू राव, एक्साइज, कांग्रेस

डॉक्टर के. सुधाकर, हेल्थ, कांग्रेस

तनवीर सैत, हायर एजुकेशन, कांग्रेस

रोशन बेग, फॉरेस्ट, कांग्रेस

एमडी पाटिल, फूड एंड सिविल सप्लाइज, कांग्रेस

आरवी देशपांडे, लॉ एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स, जेडीएस

सतीश जर्किहोली, स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड सुगर, कांग्रेस

डॉक्टर अजय, साइंस एंड टेक्नॉलोजी, कांग्रेस

एस. शिवशंकरप्पा, रिवेन्यू, कांग्रेस

रामलिंगा रेड्डी, ट्रांसपोर्ट, कांग्रेस

एटी रामास्वामी, इंडस्ट्रीज, जेडीएस

आर. नरेन्द्र, एनिमल हसबेंड्री, कांग्रेस

यूटी खादर, हेल्थ, कांग्रेस

अब 23 मई को शपथ लेंगे कुमारस्वामी

- दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहे एचडी कुमारस्वामी अब 23 मई को शपथ लेंगे।
- पहले उन्होंने 21 मई को शपथ लेने की बात कही थी।
- देर शाम शपथग्रहण की तारीख बदल दी गई। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।
- पार्टी के एक नेता ने कहा कि 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इसलिए जदएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के शपथग्रहण का दिन बदल दिया। यह कार्यक्रम कांतिवरा स्टेडियम में होगा।

उधर, कुमारस्वामी ने कहा कि वह 21 मई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे। इस दौरान सत्ता में मंत्रिपद को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक विश्वास मत जीतने के अलावा कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा ऑपरेशन कमल जैसा कुछ कर सकती है, तो उन्होंने कहा, मुझे पता है कि वो समस्या पैदा कर सकते हैं। लेकिन जदएस और कांग्रेस दोनों ही एहतियात बरत रहे हैं। कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी काडर में किसी तरह का मतभेद होने से भी इनकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत