न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव परिणाम: कर्नाटक में सत्ता किसकी, आज होगा तय

आज पूरे देश की निगाहें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पर है। लगभग 11 से 12 बजे तक के रुझानों से ये स्पष्ट हो जाएगा कि कर्नाटक में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 May 2018 7:55:35

चुनाव परिणाम: कर्नाटक में सत्ता किसकी, आज होगा तय

आज पूरे देश की निगाहें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पर है। लगभग 11 से 12 बजे तक के रुझानों से ये स्पष्ट हो जाएगा कि कर्नाटक में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है।
मतगणना से पहले कांग्रेस और भाजपा की निगाहें किंगमेकर माने जा रहे जद-एस पर हैं। मतगणना से एक दिन पहले जद-एस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसके साथ ही यह तय होगा कि 1985 के इतिहास को दोहराते हुए सिद्धरमैया कर्नाटक किले की किलेदारी कायम रखते हैं या फिर येदियुरप्पा प्रदेश में भाजपा का भगवा पताका लहराते हैं। त्रिशंकु विधानसभा होने पर एच डी देवेगौड़ा की जेडीएस के किंगमेकर बनने से कोई इनकार नहीं कर सकता।

बता दें, राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था। मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू होगी। रुझान एक घंटे के भीतर आने शुरू हो सकते हैं और चुनाव परिणाम देर शाम तक स्पष्ट होंगे।

कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सियासी कद बढ़ेगा। साथ ही पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही कांग्रेस को नया मोर्चा बनाने के अभियान में भी मजबूती मिलेगी। किसी भी चूक से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने मतगणना से एक दिन पहले वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को बंगलूरू रवाना कर दिया है।

वहीं, कर्नाटक में जीत हासिल होने पर भाजपा को बड़ा सियासी लाभ मिलेगा। गठबंधन की खटपट पर पूर्णविराम लगने के साथ ही मोदी-शाह की अजेय छवि पर भी मुहर लगेगी।

सकारात्मक परिणाम का असर भाजपा शासित राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। यही कारण है कि पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जद-एस को हर हाल में मनाने की रणनीति बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत