न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'बेरहमी से शूटआउट में मार डालो' का आदेश देते हुए कैमरे में कैद हुए CM कुमारस्वामी

अपने एक विवादित बयान को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विवादों में घिर गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक टैप वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Dec 2018 9:35:40

'बेरहमी से शूटआउट में मार डालो' का आदेश देते हुए कैमरे में कैद हुए CM कुमारस्वामी

अपने एक विवादित बयान को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विवादों में घिर गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक टैप वायरल हो रहा है। इस टैप में कुमारस्वामी किसी को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को 'बेरहमी' मार डालने का आदेश दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शायद वह किसी पुलिस अधिकारी को आदेश दे रहे हैं। एक स्थानीय पत्रकार ने इसका वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें सुना जा सकता है कि वह कह रहे हैं, "वह (JDS नेता प्रकाश) अच्छा इंसान था, मुझे नहीं पता, मैं बेहद निराश हूं, किसी इंसान की राह चलते इस तरह हत्या कर दी जाती है, उसे क्यों मार डाला गया, उन्हें (हत्यारों को) बेरहमी से शूटआउट में मार डालो, कोई दिक्कत नहीं, जो होता है देखा जाएगा, मुझे उसकी जरा भी फिक्र नहीं'

हालांकि यह टैप वायरल होने के बाद कुमारस्वामी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने गुस्से में यह बात कह दी। सीएम ने कहा, 'बतौर मुख्यमंत्री यह मेरा आदेश नहीं था। यह गुस्से की वजह से था। संदिग्ध दो अन्य मर्डर केस में भी वांछित हैं। वे जेल में थे और उन्होंने अब एक और हत्या कर दी।' बता दें, जनता दल सेक्यूलर नेता प्रकाश की दक्षिण कर्नाटक के मंडया में हमला करके हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद उस पर धार वाले हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद प्रकाश को गाड़ी में ही खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। प्रकाश को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई।

प्रकाश की हत्या के विरोध में जेडीएस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम बेंगलुरु-मैसुरू और बेंगलुरु-डिंडिगुल हाईवे पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि राजनीतिक दुश्मनी के चलते प्रकाश की हत्या की गई। इस विरोध प्रदर्शन के चलते यहां 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। हालांकि बाद में जेडीएस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध-प्रदर्शन वापस ले लिया, तब जाकर हाईवे पर सामान्य ट्रैफिक बहाल हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल