न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे कम दिन CM रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा येदियुरप्पा ने, 2007 में सात दिनों के लिए बने थे, लिस्ट में और भी शामिल

मात्र तीन दिन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा भारतीय इतिहास में सबसे कम दिन के लिए सीएम रहने वाले राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 9:34:27

सबसे कम दिन CM रहने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा येदियुरप्पा ने, 2007 में सात दिनों के लिए बने थे, लिस्ट में और भी शामिल

मात्र तीन दिन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा भारतीय इतिहास में सबसे कम दिन के लिए सीएम रहने वाले राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। सबसे कम दिन के सीएम रहने का रिकॉर्ड जगदंबिका पाल के नाम पर है। वह मात्र एक दिन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री रहे थे। 75 वर्षीय भाजपा नेता येदियुरप्पा ने 17 मई को सुबह करीब 9 बजे शपथ ग्रहण की थी और 19 मई को शाम करीब 4.05 बजे इस्तीफे का एलान कर दिया। हालांकि यह वाकया उनके साथ दूसरी बार हुआ है।

2007 में सात दिनों के लिए सीएम पर रहे थे

- इससे पहले वह 2007 में सात दिनों के लिए सीएम पर रहे थे। उस वक्त भी उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम रहे जगदंबिका पाल

- भाजपा से मौजूदा समय में सांसद जगदंबिका पाल 1998 में मात्र एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम रहे थे। उस समय जग‍दम्बिका पाल कांग्रेस में थे। 21-22 फरवरी 1998 की रात यूपी के गवर्नर रोमेश भंडारी ने राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की। लेकिन केंद्र ने इसे ठुकरा दिया। बीजेपी के मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह ने अन्‍य दलों के विधायकों के साथ 93 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल बनाया था। लेकिन अन्‍य राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया और सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। भंडारी ने बाहरी लोगों को कैबिनेट में शामिल करने पर ऐतराज जताया था और सरकार को बर्खास्‍त करने का फैसला किया। इसके बाद उन्‍होंने जगदम्बिका पाल को सरकार बनाने का न्‍योता दिया। लेकिन उनकी सरकार एक दिन भी नहीं टिक पाई। पाल ने सीएम पद छोड़ने का फैसला किया और कल्‍याण सिंह को फिर मुख्‍यमंत्री के तौर पर स्‍वीकार कर लिया।

मात्र पांच दिनों के लिए बिहार का कार्यवाहक सीएम नियुक्त किए गए सतीश प्रसाद सिंह

- सतीश प्रसाद सिंह भी इस श्रेणी में शामिल हैं। उन्हें 28 जनवरी से 1 फरवरी 1968 में मात्र पांच दिनों के लिए बिहार का कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया गया था। उन्होंने जन क्रांति दल सरकार को हराकर सत्ता में कांग्रेस को वापस लाए थे। उनके उत्तराधिकारी बीपी मंडल भी मात्र 31 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। इसी तरह से हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला 1990 में पांच दिन और 1991 में मात्र 14 दिन के लिए सीएम रहे थे। मेघालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एससी मारक 1998 में केवल 13 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे।

23 दिनों के लिए सीएम बनी थीं जानकी रामचंद्रन

- अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के निधन के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन जनवरी 1988 में मात्र 23 दिनों के लिए सीएम बनी थीं। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सीएच मोहम्मद कोया 1979 में 45 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे। वह राज्य के इकलौते सबसे कम समय तक सीएम रहने वाले और एकमात्र मुस्लिम शख्स थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत