Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: शिवमोगा में डायनामाइट ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक के शिवमोगा में गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे विस्फोटक से भरे एक ट्रक में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 9:09:16

कर्नाटक: शिवमोगा में डायनामाइट ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत;  पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक के शिवमोगा में गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे विस्फोटक से भरे एक ट्रक में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पत्थरों को तोड़ने के लिए विस्फोटक (जिलेटिन की छड़ें) ले जाया जा रहा था, तभी शिवमोगा के अब्बलगेरे गांव के पास ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई इलाकों के घरों और दफ्तरों के शीशे टूट गए। ऐसा दावा किया जा रहा है कि धमाके की वजह से इलाके के सड़कों पर दरार पड़ गई और सड़क टूट गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है। यह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है।

karnataka blast,shivamogga district,news कुछ लोगों का दावा है कि एक के बाद एक 50 डायनामाइट ब्लास्ट हुए। धमाके की वजह से आसपास के घरों के शीशे टूट गए। लोगों को लगा कि भूकंप आया, इसलिए लोग घबराहट में घरों से बाहर आ गए। विस्फोटक की गंध भी 8-10 किमी तक महसूस की गई।

शिवमोगा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'लोगों के जान गंवाने को लेकर दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। हादसे से प्रभावित हुए लोगों को राज्य सरकार जल्द मदद पहुंचाएगी।' अब तक मिली खबर के अनुसार यह विस्फोटक कर्नाटक के शिवमोगा के हुनासोडू गांव में हुआ है। इस शक्तिशाली विस्फोटक को खनन के लिए ले जाया जा रहा था। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात करीब साढ़े दस बजे धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा, बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

शिवमोगा ग्रामीण के विधायक अशोक नाइक ने बताया कि हर जगह धुआं ही धुआं था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर केबी शिवकुमार ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने घटनास्थल पर और विस्फोटक पड़ा होने की आशंका जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology