न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा करना अलोकतांत्रिक और अनैतिक नहीं था : शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधयक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद यह उनकी पार्टी की जिम्मेदारी थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 May 2018 10:05:11

कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा करना अलोकतांत्रिक और अनैतिक नहीं था : शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधयक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद यह उनकी पार्टी की जिम्मेदारी थी कि वह सरकार बनाने का दावा करे और इसमें कुछ भी अलोकतांत्रिक और अनैतिक नहीं था। शाह ने कहा की अगर कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने पांच सितारा होटलों में अपने विधायकों को बंद नहीं किया हुआ होता और उन्हें लोगों से बात करने की इजाजत दी होती तो जेडीएस का समर्थन भाजपा को मिलता।

शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, "कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। जनादेश भाजपा के पक्ष में था। कांग्रेस और जेडीएस ने जनता के जनादेश के खिलाफ गठबंधन बनाया है। इसे ही मैं एक अपवित्र गठबंधन कहता हूं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्र विरोधी संगठनों के साथ मिलकर राजनीतिक सभ्यता की सभी सीमाओं को पार करने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में भारी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, "जनादेश स्पष्ट रूप से कांग्रेस विरोधी था। जहां भी जेडीएस जीती, वहां हमारा संगठन कमजोर था। मुख्यमंत्री ने अपनी सीट गंवा दी और उनके कई मंत्रियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह साबित करता है कि जनादेश कांग्रेस के खिलाफ था।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा का सरकार बनाने का दावा करना सही था। क्या हमें दोबारा चुनाव कराने चाहिए थे? क्या हमें सरकार बनाने का दावा नहीं करना चाहिए था? यह जनादेश के खिलाफ होता। यहां कुछ भी अलोकतांत्रिक और अनैतिक नहीं हुआ।

भाजपा द्वारा खरीद फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) के प्रयास करने के आरोपों का जवाब देते हुए शाह ने पलटवार किया और कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने अपना अस्तबल (स्टेबल) बेचा है।

उन्होंने कहा, "हम पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया गया है लेकिन कांग्रेस ने पूरा का पूरा अस्तबल ही बेच खाया है।"

उन्होंने दावा किया, "कांग्रेस ने अलोकतांत्रिक रूप से अपने विधायकों को पांच सितारा होटलों में बंद कर दिया। अगर उन्होंने अपने विधायकों को पांच सितारा होटलों में स्वीमिंग पूल के मजे लेने के लिए बंद नहीं किया होता तो लोग इन्हें बताते कि किसे वोट करना है। अगर वे लोगों की इच्छाएं जान जाते तो भाजपा विश्वास मत में जरूर जीत हासिल करती।"

शाह ने कर्नाटक में सरकार बनाने का जश्न मनाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस क्यों जश्न मना रही है? उसके आधे से ज्यादा मंत्री हार गए। मुख्यमंत्री भी एक सीट पर हार गए। और, जेडीएस क्यों 37 सीटें जीतने पर जश्न मना रही है?

मणिपुर और गोवा में एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस को सरकार बनाने की इजाजत नहीं देने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने दावा नहीं किया। वे आराम कर रहे थे और सो रहे थे। इसके बाद राज्यपाल ने हमें आमंत्रित किया। हमने सरकार बनाई और बहुमत साबित किया।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत