न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : 10वीं में 625 में से आये 624 अंक, एक नंबर कटने से दुखी छात्र ने दोबारा जांच के लिए भेजी कॉपी

कर्नाटक के मोहम्मद कैफ मुल्ला ने 10वीं में कुल 625 अंकों मे से 624 अंक हासिल किए थे लेकिन एक अंक कटने का दुःख उनको सता रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jun 2018 1:12:19

कर्नाटक : 10वीं में 625 में से आये 624 अंक, एक नंबर कटने से दुखी छात्र ने दोबारा जांच के लिए भेजी कॉपी

कर्नाटक के मोहम्मद कैफ मुल्ला ने 10वीं में कुल 625 अंकों मे से 624 अंक हासिल किए थे लेकिन एक अंक कटने का दुःख उनको सता रहा था। ये जानने के लिए कि उनका एक नंबर कहां कटा है, उन्होंने अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए भेज दी। दोबारा जांच होने पर उन्हें पूरे अंक मिले और वो कर्नाटक 10वीं बोर्ड में अकेले टॉपर बन गए हैं।

कर्नाटक के बेलगाम में सेंट जेवियर हाई स्कूल के छात्र मोहम्मद कैफ मुल्ला के 10वीं बोर्ड में 624 अंक आए थे। हालाकि उन्होंने टॉप किया था लेकिन उन्होंने अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए भेजने का निर्णय किया। दोबारा जांच में उन्होंने 625 में से पूरे 625 अंक हासिल किए। अब मोहम्मद पूरे कर्नाटक में इकलौते टॉपर बन गए हैं। ग्याहरवी में साइंस स्ट्रीम चुनने वाले मोहम्मद आईएएस बनना चाहते हैं। उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनके पिता हारून राशिद मुल्ला ऊर्दू के अध्यापक हैं और मां परवीन मुल्ला हाईस्कूल में कन्नड़ पढ़ाती हैं। कॉपी दोबार जांचने पर मिले पूरे

मुझे पूरा आत्मविश्वास था कि मेरे पूरे 100 प्रतिशत अंक आएंगे

- कॉपी दोबार जांचने पर मिले पूरे अंक मोहम्मद ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे पूरा आत्मविश्वास था कि मेरे पूरे 100 प्रतिशत अंक आएंगे।
- पेपर होने के बाद मैंने अपने लिखे हुए जवाब टीचर, नोटबुक और मॉडल आंसर शीट से मिलाए थे और वो सभी एकदम सही थे। पहले मुझे 624 अंक यानी 99.86 प्रतिशत मार्क्स मिले, लेकिन दोबारा जांचने के बाद रिजल्ट मेरे मनमुताबिक ही रहा।'
- मोहम्मद के पिता ने कहा कि उनका बेटा सिर्फ पढ़ाई में ध्यान लगाता है।
- सोशल मीडिया से दूर रहते हैं मोहम्मद'
- पिता हारून राशिद मुल्ला ने कहा, 'कैफ काफी पढ़ाकू बच्चा है और वो कभी अपना समय सोशल मीडिया जैसी फालतू चीजों में नहीं लगाता। मैं चाहता हूं कि वो खूब पढ़ाई करे और उच्च स्तर पर सफलता हासिल करे।' मोहम्मद पढ़ाई में जितने होशियार हैं, उतना ही वो एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टीविटिज में भी एक्टिव हैं। मोहम्मद अपने स्कूल की एनसीसी यूनिट के कमांडर भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल