न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जया के बचाव में उतरी उद्धव सरकार, बढ़ाई अमिताभ के घर की सुरक्षा; कंगना बोली - मैंने अपनी थाली खुद सजाई

फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह मामले से शुरू हुआ विवाद संसद तक पहुंच चुका है। संसद में जया बच्चन के सदन में ड्रग बयान ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया है कि अब महाराष्ट्र में बैठी ठाकरे सरकार ने मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 3:05:46

जया के बचाव में उतरी उद्धव सरकार, बढ़ाई अमिताभ के घर की सुरक्षा; कंगना बोली - मैंने अपनी थाली खुद सजाई

फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह मामले से शुरू हुआ विवाद संसद तक पहुंच चुका है। संसद में जया बच्चन के सदन में ड्रग बयान ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया है कि अब महाराष्ट्र में बैठी ठाकरे सरकार ने मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है। जया बच्चन के ड्रग बयान पर काफी विवाद देखने को मिला है। उन्होंने रवि किशन जैसे नेताओं पर बॉलीवुड को बदनाम करने का आरोप लगा दिया है। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कोई उनका सपोर्ट कर रहा है तो कोई उन्हें आईना दिखाने की कोशिश।

जया बच्चन के समर्थन में ठाकरे सरकार?

इस बीच कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने बड़ा बयान दिया है। आजतक से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस बच्चन परिवार को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगी। वे कहते हैं- मुंबई पुलिस की तरफ से बच्चन परिवार ज्यादा सुरक्षा दी जाएगी। जया बच्चन के राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। अब मंत्री सिर्फ यही नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि साइबर सेल शिकायत दर्ज करके हर उस पोस्ट की जांच करेगा जिसके जरिए बच्चन परिवार को निशाने पर लिया जा रहा है।

सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में थाली में छेद वाला बयान दिया था। इस पर कंगना रनोट ने बुधवार को भी जवाब दिया। कंगना ने ट्वीट किया- कौन सी थाली दी है जयाजी और उनकी इंडस्ट्री ने? मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया। थाली देश भक्ति नारी प्रधान फिल्मों से सजाई। यह मेरी अपनी थाली है जयाजी आपकी नहीं।

बता दे, विवाद सोमवार को मानसून सत्र के साथ ही शुरू हुआ। भाजपा सांसद रवि किशन ने 14 सितंबर को कहा कि पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है। मेरी मांग है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। अगले ही दिन मंगलवार को संसद में सपा सांसद जया बच्चन ने कहा- कुछ लोगों की वजह से आप पूरे इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, उन्होंने इसके खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। आप जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं कर सकते हैं। जया के बयान पर कंगना ने मंगलवार और बुधवार दोनों दिन जवाब दिया।

मंगलवार को कंगना ने कहा था- जया जी क्या ये बात आप तब कह पातीं, जब मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को पीटा जाता, ड्रग्स दी जाती और युवावस्था में शोषण होता। क्या ये बात आप तब कह पातीं, यदि अभिषेक ने लगातार हैरेसमेंट की बात की होती और आप उन्हें एक दिन लटका पातीं। हमारे साथ सहानुभूति रखिए।

बुधवार को ही रविकिशन ने कहा- जिस थाली में जहर हो, उसमें छेद करना ही पड़ेगा। जयाजी के जमाने में केमिकल जहर नहीं था, अब इंडस्ट्री को इससे बचाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत