न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, कहा - भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं

भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं, मेरे चारों ओर सतर्क सुरक्षा थी, कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 10:51:04

मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत,  कहा - भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच जारी तनाव और रस्साकशी के बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज मनाली के लिए रवाना हो गईं। जाते-जाते उन्होंने महाराष्ट्र सरकार (श‍िवसेना पार्टी) पर तंज कसा है। कंगना ने मुंबई को पीओके बताने वाले बयान को भी दोहराया। कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा- 'भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं, मेरे चारों ओर सतर्क सुरक्षा थी, कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।'

एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। कंगना ने लिखा- 'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!' चंद पंक्त‍ियों में कंगना ने श‍िवसेना द्वारा उनके साथ किए गए बर्ताव को इशारों में जताया है।

kangana ranaut,shivsena,mumbai,sanjay raut,maharashtra,news

बता दें कि मुंबई आने से पहले कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और उन्हें 7 दिनों से ज्यादा समय तक मुंबई में नहीं रहना था, इसलिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार के क्वारंटीन नियमों में छूट मिली। मनाली वापस लौटने से पहले कंगना ने रविवार को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के साथ खास मुलाकात की थी। कंगना ने इस मुलाकात को काफी अच्छा बताया था।

kangana ranaut,shivsena,mumbai,sanjay raut,maharashtra,news

बता दे, कंगना रनौत के एक ट्वीट के बाद श‍िवसेना के साथ एक्ट्रेस की जुबानी बहस शुरू हो गई थी। उन्होंने मुंबई की तुलना पाक अध‍िकृत कश्मीर PoK से कर दी थी। साथ ही उनके ऑफ‍िस में बुलडोजर चलाने पर बीएमसी को बाबर की सेना कह दिया था। इसके बाद श‍िवसेना पार्टी के साथ कंगना की तीखी बहस शुरू हो गई थी। अपने ऑफिस में बीएमसी की तोड़-फोड़ और मुंबई स्थ‍ित घर में अवैध निर्माण का हवाला देते बीएमसी की नोट‍िस के बाद कंगना ने रव‍िवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में कंगना रनौत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने अपनी परेशानी रखी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार उन्हें न्याय दिलाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?