न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरी जगह श्वेता होतीं, सुशांत की जगह अभिषेक होते तब भी यही कहतीं क्या!, कंगना का जया से सवाल

जया बच्चन के इस बयान पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा नाम भी शामिल किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 1:03:03

मेरी जगह श्वेता होतीं, सुशांत की जगह अभिषेक होते तब भी यही कहतीं क्या!, कंगना का जया से सवाल

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन रवि किशन का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला। जया बच्चन ने कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कथित साजिश को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले उसी को गटर कह रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करें।

उधर, जया बच्चन के इस बयान पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा नाम भी शामिल किया। कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा - 'जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती। क्या आप तब भी ये ही कहती अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करता और एक दिन फांसी पर लटका मिले? हमारे लिए भी करुणा से हाथ जोड़कर दिखाएं।'

कंगना ने इसके अलावा दूसरे ट्वीट में लिखा- 'ये सोच कि गरीब को रोटी मिली तो ये ही काफी है, इसे बदलने की जरूरत है। गरीब को रोटी के साथ सम्मान और प्यार भी चाहिए। मेरे पास रिफॉर्म की पूरी लिस्ट है जिसमें मैं केंद्र सरकार से वर्कर्स और जूनियर आर्टिस्ट के लिए चाहती हूं। एक दिन जब कभी मैं आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलूंगी तो इसके बारे में बातचीत करूंगी।'

क्या कहा जया बच्चन ने?

दरअसल, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इसे गटर कहा। उनके बयान पर ही कंगना ने रिएक्ट किया है।

जया ने कहा- 'ये इंडस्ट्री हमेशा सरकार को मदद देने के लिए आगे आती रही है। सरकार जो भी अच्छा काम करती है हम उसका समर्थन करते हैं। जब कोई मुश्किल आती है तो बॉलीवुड के ही लोग पैसा देते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हमपर निशाना साधा जा रहा है। हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इसे गटर कहा। मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं।'

इसके अलावा उन्होंने कहा- 'इस इंड्रस्टी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई वादे किए गए, लेकिन वो कभी पूरे नहीं हुए। सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के समर्थन में आना चाहिए। मुझे लगता है सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मदद करनी चाहिए। कुछ खराब लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को खराब नहीं कर सकते।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती