न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमल हासन का PM मोदी से सवाल- आधा भारत भूखा है, ऐसे में 1000 करोड़ का नया संसद भवन क्‍यों?

उन्‍होंने रविवार को सवाल उठाया कि जब देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण नौकरियां जा रही हैं, आधा भारत भूखा है, ऐसे में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया संसद भवन क्‍यों?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 1:55:25

कमल हासन का PM मोदी से सवाल- आधा भारत भूखा है, ऐसे में 1000 करोड़ का नया संसद भवन क्‍यों?

नए संसद भवन को लेकर अब राजनीतिक दल मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन (Kamal Haasan) ने निशाना साधा है। उन्‍होंने पीएम मोदी से इस बारे में सवाल किया है। कमल हासन ने रविवार को ही तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्‍होंने रविवार को सवाल उठाया कि जब देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण नौकरियां जा रही हैं, आधा भारत भूखा है, ऐसे में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया संसद भवन क्‍यों?

kamal haasan,narendra modi,new parliament,news,tamil nadu

2022 तक बन कर होगा तैयार

आपको बता दे, पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नए संसद भवन (New Parliament Building) का भूमि पूजन किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने नए संसद भवन की आधारशिला भी रखी। संसद के इस नए भवन को बेहद भव्‍य बनाया जाना है। चार मंजिला नए संसद भवन का निर्माण 971 करोड रुपए की अनुमानित लागत से 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जाने का प्रस्ताव है। इस संसद भवन को 2022 तक तैयार किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि संसद का नया भवन 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर नये भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा।

कमल हासन ने कहा, 'जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण हो रहा तो उस समय हजारों लोग मरे। शासकों ने कहा कि ये दीवार लोगों की रक्षा के लिए है। किसकी रक्षा के लिए आप 1000 करोड़ रुपये का नया संसद भवन का निर्माण करा रहे हैं? माननीय प्रधानमंत्री जी इसका जवाब दीजिये।'

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से अपना चुनाव अभियान मदुरई में शुरू कर दिया है। अब चुनाव अभियान के दौरान हासन मदुरै, थेणी, डिंडीगुल, विरूद्धुनगर, तिरूनलवेली, तूतिकोरीन और कन्याकुमारी जिलों की यात्रा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता