न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JNU: शुरुआती जांच में खुलासा, ABVP-लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने नकाब पहन कैंपस में मचाई तबाही

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस हिंसा में अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) और लेफ्ट के कार्यकर्ता का हाथ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 9:43:36

JNU: शुरुआती जांच में खुलासा, ABVP-लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने नकाब पहन कैंपस में मचाई तबाही

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस हिंसा में अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) और लेफ्ट के कार्यकर्ता का हाथ है। इन्हीं नकाबपोशों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तबाही मचाई थी, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जो शुरुआती जांच सामने आई है उसमे साफ पता चला है कि इस हिंसा में दोनों पक्षों का हाथ है। एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने हिंसा करते वक्त अपने चेहरे को ढक लिया था। इस दौरान बाहरी लोग बुलाए गए, जिन्हें पुलिस ने पहचान लिया है।

क्राइम ब्रांच की तरफ से जो जांच की जा रही है उसमें व्हाट्सएप चैट को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हो गई है। इसी चैट के आधार पर लोगों की तलाश की जा रही है, जो चैट में शामिल थे उनको लेकर पुलिस अलर्ट है।

हमलावरों को दी गए कोड वर्ड

बता दें कि व्हाट्सएप चैट के जरिए ही लोगों को कैंपस में इकट्ठा किया गया, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हुई। बाहर से लोगों को बुलाया गया और उन्हें एक कोड वर्ड दिया गया ताकि हमलवार अपने गुट के लोगों की पहचान कर पाएं और उन्हें न पीटें। जो छात्र हमलावरों के सामने दिए गए कोड वर्ड को बोल पाए वो बच गए और जो नहीं बोल पाए उनकी पिटाई होने लगी। शाम के करीब 6:30 बजे लाठी-डंडों से लैस नकाबपोश भीड़ ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। उस समय कैंपस में अंधेरा था इसलिए कौन राइट विंग का है और कौन लेफ्ट विंग का यह पहचान पाना मुश्किल हो गया था। इसलिए कोड वर्ड के जरिये हमलावरों ने किसे पीटना है और किसे नहीं पीटना है, उसे पहचाना और पिटाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दर्जनों नकाबपोश लोगों ने आकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान छात्रों, फैकल्टी पर हमला किया गया जिसमें 30 से अधिक छात्र घायल भी हो गए थे। इस घटना को चालीस घंटे से अधिक हो गया है, हालांकि दिल्ली पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत एक टीम का गठन किया गया है। सीपी शालिनी सिंह की अगुवाई में जेएनयू हिंसा की जांच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी