न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JNU में छात्रों पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, राहुल गांधी ने कहा - हमारा देश फांसीवादी ताकतों के नियंत्रण में

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की दोपहर को घुसकर भारी हिंसा की। नकाबपोश बदमाशों के हमले में कई छात्रों को गंभीर चोट आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jan 2020 10:59:11

JNU में छात्रों पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, राहुल गांधी  ने कहा - हमारा देश फांसीवादी ताकतों के नियंत्रण में

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की दोपहर को घुसकर भारी हिंसा की। नकाबपोश बदमाशों के हमले में कई छात्रों को गंभीर चोट आई है। घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हिंसक झड़प जेएनयू टीचर्स असोसिएशन की पब्लिक मीटिंग के दौरान हुई। जेएनयू स्टूडेंट यूनियन ने दावा किया है एबीवीपी के लोगों के हमले में उसकी अध्यक्ष आइसी घोष समेत कई स्टूडेंट घायल हुए हैं। दूसरी तरफ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दावा है कि लेफ्ट से जुड़े छात्रों ने जेएनयू स्टूडेंट्स पर हमला किया, जिसमें एबीवीपी के कई स्टूडेंट जख्मी हुए हैं। जेएनयूएसयू ने दावा किया कि साबरमती और अन्य हॉस्टल में एबीवीपी ने प्रवेश कर छात्रों की पिटाई की। इसके साथ ही एबीवीपी की ओर से पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। उन्होंने ईंट फेंके... हॉस्टलों में घुसकर छात्रों को पीटा। छात्रों के साथ-साथ कई टीचरों को भी पीटा गया है। JNUSU का दावा है कि घोष पर बर्बर हमला किया गया। उनके सिर से खून बह रहा था। JNUSU ने दावा किया है कि बाहरियों को कैंपस में घुसने दिया गया। हमलावरों ने गर्ल्स हॉस्टलों तक को भी नहीं बख्शा।

दूसरी तरफ एबीवीपी का दावा है कि लेफ्ट के छात्र संगठनों SFI, AISA और DSF से जुड़े छात्रों ने उनके सदस्यों को बुरी तरह पीटा है। एबीवीपी का दावा है, 'हमले में करीब 25 छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 11 छात्रों के बारे में तो पता ही नहीं चल रहा कि वे कहां हैं। हॉस्टलों में 'लेफ्ट के गुंडे' तोड़फोड़ कर रहे हैं और एबीवीपी सदस्यों पर हमले कर रहे हैं।' इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए जेएनयू कैंपस में सात एंबुलेंस भेजी गई है और वहां भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस जेएनयू गेट के बाहर मौजूद है और घायलों को निकालने में जुटी हुई है।

पूरे मामले पर जेएनयू प्रशासन का कहना है कि रविवार को लाठियों से लैस नकाबपोश अराजक तत्वों ने कैंपस में उत्पात मचाया, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और लोगों पर हमले किए।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'हमारा देश फांसीवादी ताकतों के नियंत्रण में है। जेएनयू में जो आज हुआ यह उसी का अक्स है।' राहुल ने कहा, 'नकाबपोशों द्वारा जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों पर किया गया क्रूर हमला, जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए, चौंकाने वाला है।'

जेएनयू में हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हिंसा की खबर से हैरान हूं। स्टूडेंट्स पर हमला किया गया है। पुलिस को फौरन हिंसा रोकनी चाहिए और शांति कायम करनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, 'अगर हमारे छात्र विश्वविद्यालय कैंपस में सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत