न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर / आतंकवादियों ने की BJP नेता वसीम बारी की हत्या, हमले में पिता-भाई की भी मौत

जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शेख वसीम बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 11:04:47

जम्मू-कश्मीर / आतंकवादियों ने की BJP नेता वसीम बारी की हत्या, हमले में पिता-भाई की भी मौत

जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शेख वसीम बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकवादियों ने वसीम बारी के साथ-साथ उनके पिता और भाई पर भी गोलीबारी की। तीनों की ही इस घटना में मौत हो गई। जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने बुधवार को यह जानकारी दी। बारी की सुरक्षा में 8 सुरक्षाकर्मी तैनात थे लेकिन हमले के समय उनके साथ एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद सभी आठ सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की जा रही है।

बीजेपी नेता अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर थे। तब ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाई। कश्मीर के आईजी ने कहा कि परिवार को 8 सुरक्षाकर्मी मिले हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी साथ नहीं था। घर और दुकान दोनों ही साथ में है। पीएसओ को पहली मंजिल पर बैठने की अनुमति थी। बीजेपी नेता की सुरक्षा में तैनात 7 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीजेपी नेता शेख वसीम बारी के साथ उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर अहमद शेख की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को रात करीब 9 बजे आतंकवादियों ने जिला बीजेपी अध्यक्ष वसीम बारी पर उनकी दुकान के बाहर गोलीबारी की। आतंकवादियों की गोलीबारी में उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर अहमद घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाजपा नेता शेख वसीम बारी की हत्या की खबर पर बीजेपी महासचिव राममाधव (BJP General Seceratry Ram Madhav) ने ट्वीट कर हैरानी और दुख प्रकट किया है और बारी को श्रद्धांजलि दी है। राम माधव ने लिखा कि-बांदीपोरा में आतंकवादियों द्वारा युवा भाजपा नेता वसीम बारी और उनके भाई की हत्या से हैरान और दुखी हूं। बारी के पिता जो एक वरिष्ठ नेता हैं वह भी घायल हुए थे। यह 8 सुरक्षा कमांडो के बावजूद ये घटना हुई। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

बारी की हत्या के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है। अब्दुल्ला ने लिखा कि- 'आज शाम को बांदीपोरा में भाजपा के पदाधिकारियों और उनके पिता पर जानलेवा आतंकी हमले के बारे में सुन कर दुखी हूं। मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। दुख की बात है कि मुख्यधारा के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर हिंसा करना बेरोकटोक जारी है।'

बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अजय पंडिता का संबंध कांग्रेस पार्टी से था। हत्या के बाद से ही घाटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। अजय पंडिता को आतंकियों ने उनके घर के पास ही गोलियों से भून दिया था, अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?