न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जियो के ब्रॉडबैंड से आपको होंगे अनेक फायदे, एक कनेक्शन से मिलेंगी तीन सर्विस

जियो सिम से धमाल मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेक्टर में पहले से स्थापित कंपनियों के लिए गेमचेंजर बन सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jul 2018 7:19:56

जियो के ब्रॉडबैंड से आपको होंगे अनेक फायदे, एक कनेक्शन से मिलेंगी तीन सर्विस

जियो सिम से धमाल मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेक्टर में पहले से स्थापित कंपनियों के लिए गेमचेंजर बन सकती है। जियो इसके लिए 1100 शहरों में एक साथ इस सर्विस को शुरू करेगा। रिलायंस ने Jio GigaFiber को लॉन्च कर दिया है। इसकी घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के 41वें एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की।

एक कनेक्शन से मिलेंगी तीन सर्विस

मुकेश अंबानी ने कहा कि एक कनेक्शन से ग्राहकों को तीन सर्विस मिलेंगी। 15 अगस्त से पूरे देश में जियो गीगाफाइबर के नाम से इसे लांच किया जाएगा। इस कनेक्शन से कोई भी व्यक्ति अपने घर पर डीटीएच, फिक्सड लाइन फोन और ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलेगी।

इतना आएगा खर्चा

सूत्रों के मुताबिक आपको इन तीनों सर्विस के लिए प्रति महीना 1000 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ेगा। इसके साथ ही इसमें दो बॉक्स दिए जाएंगे, जिनमें एक वाई-फाई राउटर जिससे इंटरनेट चलेगा और दूसरा टीवी के लिए सेट टॉप बॉक्स होगा।

एचडी में मिलेंगे सारे चैनल्स


डीटीएच सेवा में सभी चैनल्स हाई डेफिनेशन (एचडी) में होंगे। इसके लिए किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क भी ग्राहकों को देना होगा। साथ ही एक साथ आप कई लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे। वहीं आवाज के द्वारा आप अपने कई उपकरणों को चला सकेंगे। इसके अलावा गेमिंग व डिजिटल शॉपिंग भी इस डीटीएच व ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ कर सकेंगे।

इतनी मिलेगी स्पीड

सूत्रों के मुताबिक वाई-फाई ब्रॉडबैंड के तहत कंपनी कम से कम 50 जीबीपीएस की स्पीड देगी। अभी ज्यादातर कंपनियां वाई-फाई कनेक्शन पर कम से कम 20 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है।

स्मार्टफोन की मदद से कर सकेंगे यह काम


ग्राहक अपने स्मार्टफोन में एक ऐप की मदद से सभी घरेलू उपकरणों में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा। हर उपकरण, प्लग पॉइंट, स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। आप 24x7 सुरक्षा निगरानी और अलर्ट देने वाले कैमरे लगा सकते हैं।

बिजनेसमैन और दुकानदारों को होगा यह फायदा


व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए भी यह सर्विस उपलब्ध होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि जब आप छोटे कारोबारी को कनेक्टिविटी देते है तो आप उन्हें बड़े व्यवसायों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल