न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन्ना विवाद: हजारों छात्र AMU परिसर में, फायरिंग से अफरातफरी, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

एएमयू के यूनियन हाल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर उपजे विवाद से तनाव बना हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 May 2018 4:25:08

जिन्ना विवाद: हजारों छात्र AMU परिसर में, फायरिंग से अफरातफरी, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

एएमयू के यूनियन हाल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर उपजे विवाद से तनाव बना हुआ है। एक तरफ शहर और यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी परिसर में एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की खबर है। हंगामे का अंदेशा जताते हुए प्रशासन ने अलीगढ़ में धारा 144 लगा दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से शनिवार तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, जिन्ना विवाद की आग दूसरे विश्वविद्यलय तक भी पहुंच गई है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर यानि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर अथवा अन्य किसी एेप पर कोई ऐसा पोस्ट नहीं करेगा और न ही किसी ऐसे वस्तु या सामग्री को फारवर्ड या शेयर करेगा जिससे साम्प्रदायिक उन्माद को बढ़ावा मिलता हो। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा पोस्ट ना डाला जाए जो साम्प्रदायिक समरसता को क्षति पहुचांता हो, साम्प्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो या शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।

डीएम ने जारी किए आदेश

इंटरनेट बंद करने के डीएम ने जारी किए। ये आदेश इसलिए जारी किए गए ताकि सोशल मीडिया के जरिए समर्थन और विरोध में मैसेज, फोटो व वीडियो वायरल न किए जाएं।

एएमयू सर्कल पर जमा हुए छात्र

शुक्रवार (04 मई) को जुम्मे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में छात्र एएमयू सर्कल पर जमा हुए। पिछले दो दिनों से हो रहे हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है।

jinnah controversy,internet,amu

CM ने अलीगढ़ प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

कई दिनों से लगातार हो रहे विवाद के बाद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ प्रशासन से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि शुक्रवार (04 मई) को प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए थे।

BHU में भी हुआ प्रदर्शन

जिन्ना विवाद की आग बनारस हिंदू विश्वविद्यलय तक पहुंच गई। शुक्रवार (4 मई) को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला जलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता